नई दिल्ली। 483 new corona patients in Maharashtra देश में कोरोना का मामला एक बार फिर रफ्तार पकड़ रही है। यहां अलग अलग राज्यों से एक बार फिर कोरोना के डरावने वाले आंकड़े सामने आ रहे है। वहीं मौतों का सिलसिला भी शुरू हो गया है। इसी बीच महाराष्ट्र के स्वास्थ्य विभाग से कोरोना के आंकड़े ने चौंका दिया है। यहां एक ही दिन में 483 नए संक्रमितों की पुष्टि हुई है और 317 लोग ठीक हुए है। जबकि 3 लोगों की इलाज के दौरान मौत हुई है।
483 new corona patients in Maharashtra आज मिले 483 नए मरीजों के बाद महाराष्ट्र में एक्टिव मरीजों की संख्या 2506 हो गई है। बता दें कि दिल्ली में भी आज कोरोना के मामले बढे है। यहां एक ही दिन में 300 नए मामले सामने आए है। जबकि दो लोगों की मौत हुई है। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग में हडकंप मच गया।
दिल्ली में कोरोना के एक्टिव केस 506 हैं। इनमें से 452 होम आइसोलेशन व 54 लोग अस्पताल में भर्ती हैं। अस्पतालों में भर्ती सभी 54 मरीजों में से 17 आईसीयू में हैं। 21 मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं। तीन मरीज वेंटिलेटर पर हैं।
महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 483 नए मामले सामने आए और 317 लोग ठीक हुए। कोरोना के कारण 3 लोगों की मृत्यु होई।अभी राज्य में सक्रिय मामले 2506 हैं। pic.twitter.com/uPi3xnat3L
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 29, 2023