नई दिल्लीः- weird wedding rituals: शादी हर इंसान के लिए एक बहुत खास दिन होता है। इंसान अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए बहुत पैसे खर्च करता है। यह एक ऐसा बंधन है जिसमें दोनों एक दूसरे का साथ निभाने का वादा करते है। दुनिया के हर हिस्से में शादी की अलग – अलग परंपरा और रस्में होती है। दुनिया में कुछ हिस्सों में इतनी अजीबोग़रीबो रस्में होती है जिनके बारे में विश्वास करना बहुत मुश्किल होता है। आइए आज हम इस पोस्ट के माध्यम से शादी से पहले की जाने वाली अजीब रस्मों के बारे में जानते है।
यहाँ लड़की की होती है सभी भाइयों से शादी
हिमाचल प्रदेश के किन्नौर क्षेत्र में शादी के समय एक विचित्र रस्म निभाई जाती है। यहां एक युवती की शादी परिवार के सभी भाइयों से की जाती है। दरअसल यहां रहने वाले लोगों का कहना है कि महाभारत काल के दौरान पांडवों ने द्रौपदी और माता कुंती के साथ यहां अज्ञातवास में कुछ समय बिताया था। इसलिए यहां के लोग इस रस्म को निभाते हैं और आज भी यहां एक दुल्हन की शादी सभी भाइयों से की जाती है।
शादी से पहले बनाने होते हैं संबंध
weird wedding rituals: राजस्थान के सिरोही और पाली जिले में गरासिया जनजाति के लोग विवाह के समय अजीबोगरीब रस्म निभाते हैं। यहां शादी से पहले बच्चे को जन्म देना शुभ माना जाता है। यहां लड़के और लड़की को शादी से पहले शारीरिक संबंध बनाना होता है। अगर उनका बच्चा हो जाता है तो उनकी शादी करा दी जाती है। अन्यथा उनकी शादी नहीं होती। यहां यह परंपरा हजार साल पहले से चली आ रही है।
भाई-बहन की आपस में शादी
छत्तीसगढ़ के धुरवा आदिवासी समाज में भाई बहन की आपस में ही शादी करवा दी जाती है। हालांकि, यहां सगे भाई बहनों में शादी नहीं होती है। लेकिन यहां मामा और बुआ के बच्चे आपस में ही शादी कर लेते हैं। इतना ही नहीं, यहां शादी करने से मना करने पर जुर्माना भरना पड़ता है।
मामा और भांजी की करवाई जाती है शादी
कई दक्षिण भारतीय क्षेत्रों में शादी से संबंधित अजीब परंपरा है। यहां पर कुछ जनजातियों के लोग मामा और भांजी की शादी करवा देते हैं। इसके पीछे का कारण संपत्ति बताया जाता है ताकि बहन मायके में अपना हक ना मांग लें। इसलिए मामा अपनी भांजी से शादी करके उसे घर ले आता है।
एक महिला के होते हैं कई पति
weird wedding rituals: मेघालय में कुछ जनजातियों में महिलाओं को एक से ज्यादा शादी करने की आजादी होती है। यहां महिलाएं जितनी चाहे उतनी शादी कर सकती हैं। इतना ही नहीं महिलाएं एक साथ कई पतियों के साथ भी रह सकती हैं। पिछले कुछ समय से इस प्रथा को बंद करने की मांग की जा रही है।