राजस्थान: देश में कड़ी कानून के बाद भी छेड़छाड़ और दुष्कर्म का मामला नही थम रहा है। दिन ब दिन दुष्कर्म की वारदात सामने आ रहे है। इसी बीच राजस्थान के जोधपूर से दुष्कर्म का मामला सामने आया हैं। जहां एक 15 साल की नाबालिग के साथ 6 लोगो ने 6 माह तक दुष्कर्म किया। मामला जोधपुर के राजीव गांधी नगर थाना इलाके का है। ये सभी लोग पिछले छह महीने से लड़की को डरा-धमकाकर दुष्कर्म कर रहे थे। इन में चार नाबालिग हैं। एक युवक ने शनिवार को लड़की के साथ एक बार फिर दुष्कर्म किया। इससे परेशान होकर लड़की राजीव गांधी पुलिस थाने पहुंची। जहां उसने अपने साथ हुई आपबीती थाना अधिकारी को बताई।
लड़की की शिकायत पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक राजीव गांधी थाना क्षेत्र में रहने वाली एक नाबालिग की दोस्ती एक नाबालिग लड़के से हुई थी। उसके बाद लड़की की दोस्ती दूसरे लड़कों से हुई। जिसमें से 2 युवकों ने नाबालिग से दोस्ती कर उसके साथ दुष्कर्म किया और बाद में ब्लैकमेल कर उसके साथ कई महीनों तक दुष्कर्म करते रहे। साथ ही यह बात घरवालों को ना कहने को लेकर भी दबाव बनाया।
15 साल की नाबालिग लड़की से गैंगरेप
बताया जा रहा है कि शनिवार को पीड़िता भाई को ढूंढने के लिए निकली। रास्ते में एक युवक ने उसका भाई अपने घर में होने की बात कहकर उसे बुला लिया और दुष्कर्म किया। पीड़िता रोते हुए वहां से भाग निकली और सीधे राजीव गांधी पुलिस थाने पहुंची। जहां उसने थाना अधिकारी को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी।
पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी
इस मामले में एसीपी नीरज शर्मा ने बताया कि बाद में पीड़िता की मां भी थाने पहुंची और नाबालिग की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया. दुष्कर्म करने वाले 2 युवकों की भी पुलिस तलाश कर रही है. पुलिस का कहना है कि पीड़िता का मेडिकल भी करवाया गया है और वह काफी डरी हुई है. घर जाने के लिए तैयार नहीं है. इसलिए नाबालिग को बालिका गृह भेजा गया है.
6 महीने से 6 पड़ोसी नाबालिग बालिका के साथ कर रहे थे सामूहिक दुष्कर्म
Leave a comment
Leave a comment