6 सहेलियों ने एक साथ खाया जहर, तीन की की मौत, सामने आ रहा प्रेम प्रसंग का मामला

1 min read

[lwptoc]

औरंगाबाद: 6 girls attempts suicide बिहार के औरंगाबाद जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आ रही है। औरंगाबाद जिले के रफीगंज प्रखंड के कासमा थाना के चिरैला गांव में 6 लड़कियों ने एक साथ जहर खा लिया। जहर खाने वाली 6 में से 3 लड़कियों की मौत हो चुकी है जबकि 3 लड़कियों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक सभी लड़कियां बेहोशी की हालत में मिली थी जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि ये सभी सहेलियां थी लेकिन इन्होंने एक साथ जहर क्यों खाया इसका कारण साफ नहीं है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Read More: तेजस्वी प्रकाश और कारण कुंद्रा ने गुपचुप रचा ली शादी! मांग में सिंदूर डाले दिखी एक्ट्रेस

खेत में जाकर खाया जहर

6 girls attempts suicide जानकारी के मुताबिक सभी सहेलियां शाम में गांव से बाहर तालाब की तरफ गई थीं। खेत में ही सभी ने जहर खा लिया। कुछ देर बाद हालत बिगड़ने लगी तो लोगों को इसकी भनक लगी। आनन-फानन में इन लड़कियों को इलाज के लिए ले जाया गया, लेकिन तीन लड़कियों ने दम तोड़ दिया। तीन अन्य की हालत भी गंभीर बनी हुई है। बताया गया कि जहर खाने के बाद सभी तड़पने लगी। कुछ ने वहीं उल्टी की और बेचैनी की हालत में जहरीला पदार्थ खाने की बात कह कर बेहोश हो गई। इसके बाद ग्रामीणों ने उन्हें निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया।

Chhattisgarh Today
Chhattisgarh Today

Read More: केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन के लिए शुरू हुई प्रक्रिया, जल्द करें कहीं मौका न छूट जाए, इस तारीख के पहले करें अप्लाई

लड़कियों की उम्र 12 से 15 साल के बीच

मृतकों में मनोज पासवान की 14 साल की बेटी नीलम कुमारी, राजेश पासवान की 14 साल की बेटी काजल कुमारी एवं रामप्रवेश पासवान की 15 साल की बेटी अनीषा कुमारी के तौर पर हुई है। वहीं तपेश्वर पासवान की 12 साल की बेटी पिंकी कुमारी, राजेंद्र पासवान की 13 साल की बेटी सुनीता कुमारी और फेकन पासवान की 15 साल की बेटी वर्षा कुमारी का स्थानीय डॉक्टर के पास ईलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही सीओ अवधेश कुमार सिंह, थानाध्यक्ष राजगृह प्रसाद, मुखिया प्रतिनिधि अनुज कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

Read More: आधी रात इस हाल में पकड़ाए प्रेमी प्रेमिका, गांव वालों ने परिजनों के सामने ही कराया ये काम

प्रेम प्रसंग के चलते की खुदकुशी?

गांव में एक साथ तीन लड़कियों की मौत से कोहराम मचा है। सभी अलग-अलग घरों के हैं। सीओ ने बताया कि घटना के कारण का पता लगाया जा रहा है। तीन किशोरियां जिनका इलाज चल रही है, उनकी स्थिति सामान्य होने पर ही पता चलेगा कि क्यों जहरीला पदार्थ खाया। इस संबंध में औरंगाबाद के एसपी कांतेश कुमार मिश्र ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि अनीषा कुमारी का अपने भाई के साले से प्रेम प्रसंग था। उसने शादी का प्रस्ताव रखा तो मना कर दिया गया। इस वजह से वह आक्रोश में आ गई और अपनी सहेलियों के साथ जाकर उसने जहर खा लिया। सभी किशोरियों ने एक साथ जहर क्यों खाया है, इसका स्पष्ट कारण पता नहीं चला है।

Read More: देर रात CM योगी आदित्यनाथ के ऑफिस के ट्विटर अकाउंट पर हुआ साइबर हमला, अकाउंट हैक कर लिखी ये बातें

देर रात CM योगी आदित्यनाथ के ऑफिस के ट्विटर अकाउंट पर हुआ साइबर हमला, अकाउंट हैक कर लिखी ये बातें

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours