71वें गणतंत्र दिवस पर मंत्री कवासी लखमा ने सुकमा में किया झंडा वंदन, तिरंगे को सलामी देकर कहा- विकास की जिम्मेदारी मेरी

1 min read

सुकमा: पूरा देश आज 71वें गणतंत्र दिवस पर जश्न में डूबा हुआ है। इस अवसर पर देश के सभी हिस्सों में भारत के राष्ट्रीय ध्वज ‘तिरंगा’ को सलामी दी जा रही है। 71वें गणतंत्र दिवस पर प्रदेश के आबकारी और उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने सुकमा जिला मुख्यालय के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में झंडा फहराया और तिरंगे को सलामी दी।

झंडा वंदन के बाद मंत्री कवासी लखमा ने एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। कवासी लखमा ने कहा कि ये अवसर जिले की जनता के लिए खुशी का है। आप सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई। इस अवसर पर मंत्री कवसी लखमा ने यह भी कहा कि आपने शहर, विधानसभा और बस्तर लोकसभा में कांग्रेस को जिताया है, इसके लिए आपका धन्यवाद। पंचायत चुनाव में भी कांग्रेस की सरकार बनाइए, फिर सुकमा के विकास की जिम्मेदारी मेरी है।

मालूम होगा कि 26 जनवरी के ही दिन 1950 में भारत ने अपना संविधान अपनाया और दुनिया के नक्शे पर एक गणतंत्र राज्य के रूप में उभरा था। इसी की याद में हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया जाता है।

इस अवसर पर कलेक्टर चंदन कुमार, एसपी सलभ सिन्हा, जिला प्रशासन के सभी अधिकारी, जिला पंचायत सदस्या हरिश कवासी, नगर पालिका अध्यक्ष राजू साहू सहित कांग्रेस पार्टी के सभी कार्यकर्ता और नेता मौजूद रहे।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours