7th Pay Commission DA Hike: सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, डीए में 4 ​फीसदी की बढ़ोतरी, अब खाते में आएंगे इतने हजार रुपए

1 min read

कोलकाता: 7th Pay Commission DA Hike सरकारी कर्मचारियों के लिए एक अच्छी खबर निकल कर आई है। दरअसल, लोकसभा चुनाव के बाद पश्विम बंगाल की ममता सरकार ने अपने कर्मचारियों बड़ी सौगात दी है। सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ता (डीए) और महंगाई राहत में 4 फीसदी बढ़ोतरी का ऐलान किया है। जिससे प्रदेश के कर्मचारियों के चेहरे पर खुशियां आ गई है।

Baloda Bazar Fire Update News: क्यों आग के हवाले हुआ बलौदाबाजार..लागानी पड़ी धारा 144, जानें क्या है इस घटना की वजह

7th Pay Commission DA Hike ममता सरकार ने कहा कि सरकारी कर्मचारियों के बढ़ा हुआ सैलरी एक अप्रैल 2024 से लागू होगी। राज्य वित्त विभाग की ओर से जारी एक अधिसूचना में यह जानकारी दी गई। बता दें कि सरकारी कर्मचारियों का बढ़ा हआ सैलरी मई की जगह अब अप्रैल से ही मिलेगा। वह डीए उन्हें जुलाई की सैलरी के साथ मिलेगा।

आपको बता दें कि पिछले साल 21 दिसंबर 2023 में क्रिसमस के मौके पर सीएम ममता बनर्जी ने कोलकाता के एक कार्यक्रम में शामिल हुई थी। इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों के लिए 4 फीसदी डीए बढ़ाने का ऐलान किया था। घोषणा के बाद नबन्ना ने नए साल के पहले सप्ताह में सरकारी कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते की अधिसूचना जारी की। अधिसूचना पश्चिम बंगाल सरकार के वित्त विभाग द्वारा जारी की गई थी।

राज्यपाल ने बाद डीए देने के फैसले पर लगा दी मुहर
अधिसूचना के अनुसार, सरकारी कर्मचारियों, सरकार द्वारा अनुमोदित शैक्षणिक संस्थानों के कर्मचारियों, सरकार के अधीन पंचायतों और पंचायत कर्मियों, नगर निगमों, नगर पालिकाओं, स्थानीय बोर्डों और सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारियों के पेंशन प्राप्तकर्ताओं और उनके परिवारों को यह सुविधा मिलेगी। अधिसूचना में यह भी बताया गया कि राज्यपाल ने सभी पहलुओं की जांच के बाद डीए देने के फैसले पर मुहर लगा दी है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours