सरकारी कर्मचारियों के लिए Good News, साल 25 दिन अतिरिक्त छुट्टी के प्रस्ताव पर लगी मुहर, अब सिर्फ इतने दिन करना होगा काम

1 min read

नई दिल्ली: Govt Holiday List 2023  कर्मचारियों को बड़ी राहत मिल सकती है। दरअसल उनके अवकाश की अवधि को बढ़ाया जा सकता है। 2019 में इसके लिए प्रस्ताव तैयार किया गया था। हालांकि प्रस्ताव तैयार किए जाने के साथ ही कोरोना काल और अन्य गतिविधियों के बीच यह मामला अटक गया था। अगली बार फिर से समिति द्वारा किए गए सिफारिश पर बड़े निर्णय लेते हुए कर्मचारियों के लिए अवकाश की अवधि को 75 दिन से बढ़ाकर 100 दिन किया जा सकता है। इसका लाभ दस लाख से अधिक अधिकारियों को होगा।

Read More: जलेबी की तरह टेढ़े हैं जलेबी बाबा के कारनामें, चाय पिलाकर 100 से अधिक महिलाओं का किया ऐसा ईलाज कि पहुंच गए हवालात

समिति ने अवलोकन कर सिफारिश की थी

Govt Holiday List 2023  दरअसल CAPF द्वारा केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के अवकाश अवधि को बढ़ाने पर निर्णय लिया गया है। अब उन्हें 75 दिन के बजाय 100 दिन अवकाश का लाभ दिया जाएगा। गृह मंत्रालय द्वारा इस संबंध में अंतिम फैसला लिया गया है। इससे पहले समिति ने अवलोकन कर सिफारिश की थी। उन्होंने कहा था कि सीआरपीएफ अपने कर्तव्य की प्रकृति को देखते हुए बहुत अधिक दबाव में काम करते हैं।

Govt Holiday List 2023

Read More: छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों के हित में भूपेश सरकार का बड़ा फैसला, DA-HRA को लेकर दिया ये निर्देश

CAPF ने कहा कि कठोर जल वायु परिस्थिति में उनकी पोस्टिंग होती है। ऐसे में उनकी मानसिक स्थिति को सुदृढ़ रखने और उनके तनाव को कम करने के लिए उचित अंतराल पर छुट्टी जरूरी है ताकि वह अपने परिवार के साथ समय बिता सके। इस संबंध में समिति ने सिफारिश की थी कि मंत्रालय सीएपीएफ कर्मचारियों की छुट्टी बढ़ाने पर विचार करें। वही अनुशंसा करते हुए कहा गया था कि प्रस्ताव पर सकारात्मक रूप से विचार किया जाना चाहिए और उसे जल्द से जल्द अंतिम रूप दिया जाना चाहिए। जिससे सीएपीएफ कर्मचारियों का मनोबल पर है।

Govt Holiday List 2023

 

Read More: आपस में जुड़ी जुड़वां बच्चियों का जन्म, देखकर डॉक्टर्स ने कही ऐसी बात, शरीर के ये अंग हैं अलग-अलग

Govt Holiday List 2023  अब तक की कार्रवाई

  • अवकाश की वर्तमान व्यवस्था में फील्ड में तैनात कर्मियों के लिए 75 दिन की छुट्टी (60 दिन की अर्जित छुट्टी और 15 दिन की आकस्मिक छुट्टी) प्रदान की जाती है।
  • ऐसे तौर-तरीके तैयार किए जा रहे हैं, जिससे जवान साल में करीब 100 दिन अपने परिवार के साथ बिता सकें।

आगे की सिफारिश

Govt Holiday List 2023  जिस पर समिति नोट का कहना है कि वर्तमान में फील्ड में तैनात कर्मियों को 75 दिन की छुट्टी प्रदान की जाती है और इसे बढ़ाकर 100 दिन करने का प्रस्ताव है। समिति का कहना ​​है कि मंत्रालय को जवानों के लाभ के लिए जल्द से जल्द इस प्रस्ताव को लागू करने में तेजी लानी चाहिए। समिति इस संबंध में की गई प्रगति के बारे में सूचित करना चाहेगी।

75 दिन की छुट्टी को बढ़ाकर 100 दिन किया जा सकता है

Govt Holiday List 2023  बता दें कि वर्तमान में सीआरपीएफ कर्मचारियों को 75 दिन की छुट्टी प्रदान की जाती है, जिनमें 60 दिन की अर्जित छुट्टी के अलावा 15 दिन की आकस्मिक छुट्टी प्रदान की जाती है। ऐसे में अब उन को बड़ी राहत देते हुए 75 दिन की छुट्टी को बढ़ाकर 100 दिन किया जा सकता है ताकि वह अपने परिवार के साथ समय बिता सकें।

Govt Holiday List 2023
Sudden fire in the house in UP

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने की थी घोषणा

Govt Holiday List 2023  बता दें कि इससे पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने घोषणा करते हुए कहा था कि CAPF जवानों को उनके परिवार के साथ कम से कम 100 दिन बिताने की अनुमति देने की एक महत्वाकांक्षी प्रस्ताव जल्द ही लागू किए जाने की संभावना है।

Govt Holiday List 2023  इस प्रस्ताव को गृह मंत्री अमित शाह द्वारा अक्टूबर 2019 में केंद्रीय सशस्त्र बलों की कार्यप्रणाली और परिचालन संबंधी तैयारियों की समीक्षा के बाद पेश किया गया था। CAPF में फिलहाल सीआरपीएफ, बीएसएफ, आईटीबीपी, सीआईएसएफ और एसएसबी शामिल है। इसके अलावा तीन केंद्रीय बलों असम राइफल, एनएसजी और एनडीआरएफ को भी इसमें शामिल किए जाने की तैयारी थी।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours