आज से प्रदेश के अधिकारी कर्मचारियाें का अनिश्चितकालीन हड़ताल, स्कूलों में लटक सकता है ताला, सरकारी कार्यालय रहेंगे बंद

1 min read

रायपुर: KarmachariUnion Strike महंगाई भत्ता-DA और गृह भाड़ा भत्ता-HRA बढ़ाने की मांग को लेकर छत्तीसगढ़ के कर्मचारी संगठन सोमवार से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर जा रहे हैं। दावा है कि, इस हड़ताल में 96 कर्मचारी-अधिकारी संगठन शामिल हो रहे हैं। इसमें न्यायिक सेवा अधिकारी-कर्मचारी संघ और कनिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी संघ भी शामिल हो रहा है।

Read More: आज मिथुन राशि में होगा चंद्रमा का संचार, इन राशि वालों को सतर्क रहने की जरूरत

KarmachariUnion Strike

फेडरेशन का दावा है कि इस हड़ताल में प्रदेश के चार लाख से अधिक अधिकारी-कर्मचारी शामिल होंगे। इसकी वजह से अगले कुछ दिनों तक स्कूलों में पढ़ाई, न्यायिक प्रक्रिया, राजस्व मामलों के निपटारे से लेकर सामान्य सरकारी कामकाज ठप हो सकता है।

Read More: सभी स्कूलों को फिर से बंद करने का आदेश, इस वजह से प्रशासन ने लिया बड़ा फैसला

KarmachariUnion Strike रायपुर के धरना स्थल पर हड़ताल जारी रहने तक सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक धरना और सभा की जाएगी। हड़ताली अधिकारी-कर्मचारी जिला और ब्लॉक मुख्यालयों पर भी धरना देंगे। आंदोलन को लेकर सरकार भी सख्ती के मूड में है। सरकार के पास एस्मा लगाने का भी विकल्प मौजूद है। कलेक्टरों को वैकल्पिक व्यवस्था से कामकाज जारी रखने को कहा गया है। दावा है कि कई संगठनों ने हड़ताल से खुद को पीछे खींच लिया है।

KarmachariUnion Strike

Read More: बॉलीवुड की 3-4 फिल्मों की लुटिया डूबा देगा चिरंजीवी का गॉडफादर, रिलीज हुआ टीजर

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours