अजय देवगन ने ट्वीट कर दी जानकारी
अजय देवगन ने अपनी फैमिली के बारे में चिंता करने पर सभी का विनम्रता से धन्यवाद दिया। उन्होंने आगे कहा कि हेल्थ को लेकर सभी अफवाहें निराधार हैं। अजय देवगन ने ट्विटर पर लिखा, ‘चिंता करने के लिए धन्यवाद। काजोल और न्यासा बिल्कुल ठीक हैं। उनकी हेल्थ के बारे में अफवाहें निराधार, झूठी और आधारहीन हैं।’
कोरोना वायरस के कारण देश में चल रहा है 21 दिन का लॉकडाउन
बताते चलें कि इस समय कोरोना वायरस के चलते देश में 21 दिन का लॉकडाउन चल रहा है। इसलिए बॉलिवुड सिलेब्स अपने घर पर हैं और अपने टाइमपास के लिए घर के काम कर रहे हैं। इसके बाद काम करने के दौरान के विडियोज और फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं।
अजय देवगन की फिल्में
वर्कफ्रंट की बात करें तो अजय देवनग और काजोल आखिरी बार डायरेक्टर ओम राउत की फिल्म ‘तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर’ में नजर आए थे। 10 जनवरी को रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई रेकॉर्ड बनाए। वहीं, अजय देवगन आने वाले समय में ‘मैदान’, ‘भुजः द प्राइड ऑफ इंडिया’, ‘आरआरआर’ जैसी फिल्मों में दिखाई देंगे।