Aaj Ka Rashifal 12 June 2024: आज इन राशि वालों की होगी बंपर कमाई, धन-धान्य से भर जाएगा घर का भंडार, पढ़ें दैनिक राशिफल

1 min read

Aaj Ka Rashifal 12 June 2024: आज ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि और बुधवार का दिन है। षष्ठी तिथि आज शाम 7 बजकर 17 मिनट तक रहेगी। आज शाम 5 बजकर 17 मिनट तक हर्षण योग रहेगा। साथ ही आज देर रात 2 बजकर 13 मिनट तक मघा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज शाम 6 बजकर 30 मिनट पर शुक्र मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 12 जून 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैंं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि:

आज आपका दिन शानदार रहेगा। व्यापार में साझेदारी से लाभ हो सकता है। माता-पिता के साथ रिश्ते अच्छे होंगे। आपको जीवनसाथी से पूरा सहयोग मिलेगा। संतान पक्ष से कोई खुशखबरी आपको मिल सकता है। आज आपकी सामाजिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। आप चीज़ों को बेहतर ढंग से समझने की कोशिश करेंगे। साथ ही कोई गोपनीय बात आपको पता चल सकती है। दोस्तों के साथ समय बीत सकता है।

  • शुभ रंग- पीला
  • शुभ अंक- 1

वृष राशि:

आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आज आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। आपका आर्थिक पक्ष काफी मजबूत रहेगा। पर्यटन से जुड़े लोगों को धन लाभ होगा। आप खुद को उर्जावान महसूस करेंगे। परिवार में सदस्यों के साथ रिश्ते में सुधार होगा। आप खुद को किसी रचनात्मक काम में लगाएंगे। आपके काम से अधिकारी वर्ग खुश होंगे। आज आपकी सलाह किसी जरूरतमंद के लिए कारगर साबित हो सकती है। परिवार में सुख शांति बनी रहेगी।

  • शुभ रंग- बैंगनी
  • शुभ अंक- 7

मिथुन राशि:

आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आप अपने काम में किसी मित्र का सहयोग ले सकते हैंं। धैर्य से निर्णय लेने पर सफलता के नए आसार खुल सकते हैंं। आज किसी जिम्मेदारी को अनदेखा करने से आपको बचना चाहिए। एकाग्र मन से किया गया काम लाभदायक साबित होगा। आप कम से कम समय में काम निपटाने की कोशिश करेंगे और इसमें आपको सफलता भी मिलेगी। आपकी सेहत ठीक-ठाक रहेगी।

  • शुभ रंग- हरा
  • शुभ अंक- 2

कर्क राशि:

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आज आपके सारे जरूरी काम-काज पूरे हो जाएंगे। पैसों के मामले में लोगों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करने से बचना चाहिए। आपका खर्च बढ़ सकता है। किसी को उधार पैसा देने में सोच-विचार करना बेहतर रहेगा। कोई करीबी व्यक्ति आपसे सलाह लेगा, आपकी सलाह उनके लिए कारगर साबित होगी। जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा कर सकते हैंं। आपको अपने भविष्य के बारे में थोड़ा विचार करने की जरूरत है।

  • शुभ रंग- नीला
  • शुभ अंक- 5

सिंह राशि:

Aaj Ka Rashifal 12 June 2024:  आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आप अपने जीवन में कुछ अच्छे बदलाव करने की कोशिश करेंगे। पहले से चली आ रही समस्याओं का समाधान आज निकल सकता है, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। उधार दिया हुआ पैसा अचानक ही वापस मिलेगा। परिवार में धार्मिक कार्य की योजना बन सकती है। आपके व्यवहार में कुछ अच्छे बदलाव होंगे। आपको दूसरों की मदद करने का मौका मिल सकता है, जिससे आपको भी फायदा होगा।

  • शुभ रंग- हरा
  • शुभ अंक- 6

कन्या राशि:

आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। करियर को बढ़ाने के लिए आज आपको नये अवसर मिलेंगे। जीवनसाथी के साथ डिनर करने जा सकते हैं। साथ ही रिश्ते में पॉजिटिविटी भी आयेगी। कामकाज में सफलता मिलेगी। दोस्तों से फायदा मिलने की उम्मीद है। आज आपका उत्साह बढ़ा हुआ रहेगा। भाई-बहनों से आपको सहयोग प्राप्त होगा। रूके हुए सारे काम आज पूरे होंगे। घर का माहौल आज खुशनुमा रहेगा। इस राशि के छात्रों का आज पढ़ाई के प्रति रूझान बना रहेगा।

  • शुभ रंग- सिल्वर
  • शुभ अंक- 9

तुला राशि:

आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आज आपका ध्यान अपने कार्य को पूरा करने में लगा रहेगा। ऑफिस में किसी काम को लेकर थोड़ा विचार-विमर्श करना पड़ सकता है। इस राशि के छात्रों का दोस्तों के साथ मेल-जोल बढ़ सकता है। आपके पास कुछ नयी जिम्मेदारियां आ सकती है, जिन्हें आप सफलता पूर्वक निभाएंगे। कोई बड़ा काम संतान की मदद से पूरा हो जायेगा। माता-पिता का सहयोग आपके कार्यों को समय पर पूरा कराएगा। कुछ लोग आपसे अपने मन की बात शेयर करेंगे।

  • शुभ रंग- गुलाबी
  • शुभ अंक- 6

वृश्चिक राशि:

आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आज जो भी काम आप शुरू करेंगे उसे समय से पूरा कर लेंगे। आपकी कल्पना शक्ति आपके लक्ष्य प्राप्ति में सहायता कर सकती है। लेन-देन के लिए आज का दिन अच्छा है। जीवनसाथी की उपलब्धियों की सराहना करने से आपके दांपत्य जीवन में मधुरता आयेगी। स्टूडेंट्स को पढ़ाई-लिखाई में सफलता मिल सकती है। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा।

  • शुभ रंग- नीला
  • शुभ अंक- 8

धनु राशि:

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। इस राशि के लोगों को कारोबार बढ़ाने के लिए किसी दूसरे व्यक्ति से बेहतर सुझाव मिलेगा। पैसों के संबंध में अच्छी खबर मिलेगी कामकाज से भी जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आपके सोचे हुए सारे काम आज पूरे होंगे। किसी समारोह में आपकी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जो आपके लिए बहुत खास साबित होगा। साथ काम करने वाले मददगार रहेंगे।

  • शुभ रंग- मैजेंटा
  • शुभ अंक- 7

मकर राशि:

Aaj Ka Rashifal 12 June 2024:  आज आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। आप परिवार वालों के साथ किसी ट्रिप का प्लान बना सकते हैं। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ समय बिता सकते हैं, इससे आपके रिश्ते और बेहतर होंगे। दोस्तों के साथ मूवी देखने का प्लानिंग आज बन सकता हैं। आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से हो सकती है, जिससे आपको भविष्य में फायदा हो सकता है। किसी खास काम में आपको सफलता मिल सकती है। करोबार बढ़ाने के लिए आज आपके मन में नए-नए विचार आ सकते हैं।

  • शुभ रंग- लाल
  • शुभ अंक- 2

कुंभ राशि:

आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। किस्मत का सहयोग आज आपको मिलेगा। कारोबारियों को लाभ होगा। छात्रों के लिए आज का दिन बढ़िया है। करियर में कोई बड़ी सफलता हासिल होगी। अगर आप किसी जरूरी काम को पूरा करने की सोच रहे हैं, तो वह आज पूरा हो जाएगा। अपना काम छोड़कर दूसरों की मदद करने का भाव आज आपके मन में आयेगा।

  • शुभ रंग- केसरिया
  • शुभ अंक- 7

Aaj Ka Rashifal 12 June 2024:  मीन राशि:

आज आपका दिन ठीक रहेगा। आपके मन में किसी बात को लेकर उत्साह रह सकता है। कार्यक्षेत्र में अचानक काम का दबाव बढ़ सकता है। काम पूरा करने के लिए शायद आपको पर्याप्त समय न मिल पाये। आज आपका दांपत्य जीवन अच्छा रहने वाला है। छात्रों को थोड़ी और मेहनत करने की जरूरत है। लवमेट आज एक दूसरे के भावनाओं की कद्र करेंगे।

  • शुभ रंग- हरा
  • शुभ अंक- 4

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours