Aaj Ka Rashifal 21 May 2023: ज्योतिष शास्त्र में राशिफल को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है. दैनिक राशिफल के अनुसार, आज 21 मई 2023, रविवार का दिन अधिकांश राशियों के लिए लाभदायक रहेगा। आज के दिन राशियों को व्यवसाय और कार्य क्षेत्र में लाभ मिल सकता है। वहीं कुछ राशियां ऐसी हैं जिनके लिए आज का दिन मिला-जुला रह सकता है।
मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today)
Aaj Ka Rashifal 21 May 2023:आज का आपके लिए व्यापार-व्यवसाय में लाभ देने वाला रहेगा। आप किसी नए काम के लिए अपने इष्ट मित्रों का सहयोग प्राप्त करेंगे व्यापार आदि में बड़ा निवेश कर सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्य का योग बनेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today)
Aaj Ka Rashifal 21 May 2023: आज आपका दिन व्यर्थ की भागदौड़ में निकलने वाला है। पत्नी के स्वास्थ्य को लेकर परेशान हो सकते हैं। परिवार में अपने का दुखद समाचार मिलेगा। आज आप वाहन आदि संभालकर चलाएं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। वाणी पर संयम रखें।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today)
आज आपका दिन समस्याओं से भरा रहेगा। आपका स्वास्थ्य आज बिगड़ सकता है। अपनो से वाद विवाद हो सकता हैं। परिवारिक सदस्यों से मतभेद बन सकते हैं। पत्नी से सहयोग मिलेगा और व्यापार-व्यवसाय में सहयोगी से धोखा खा सकते हैं। वाहन संभलकर चलाएं।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Horoscope Today)
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। व्यापार-व्यवसाय में आपको लाभ मिलने वाला है। किसी परिचित से विशेष लाभ प्राप्त होगा। नई साझेदारी होगी। स्वास्थ्य में उतार चढ़ाव बना रहेगा, साथ ही परिवार में नया मेहमान आएगा। किसी विशेष कार्य से बाहर जाना पड़ सकता है।
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope Today)
Aaj Ka Rashifal 21 May 2023: आज का दिन आपको मान-सम्मान प्राप्त होगा। परिवार में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यापार में नया काम शुरू कर सकते हैं। आज आप वाहन या मकान आदि भी खरीद सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, कोई पुराना काम पूरा होने से मन प्रसन्न रहेगा।
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope Today)
आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा पर काम की अधिकता के कारण शरीरिक दर्द या थकान हो सकती है। किसी काम के लिए आज आपका किसी व्यक्ति से मिलना होगा। नया काम शुरू करने में रुकावट आएगी। व्यापार-व्यवसाय में अपने लोगों से विवाद उत्पन्न हो सकता है। शसकीय कार्य में आपको हानि उठानी पड़ सकती है।
तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope Today)
Aaj Ka Rashifal 21 May 2023: आज आप वाहन आदि चलाने में सावधानी रखें। काम के लिए आज आपको बाहर जाना पड़ सकता है। आप किसी अपरिचित व्यक्ति पर विश्वास न करें। कोई बड़ी राशि उधार के रूप में आज किसी को न दें, नहीं तो हानि उठानी पड़ सकती है। वाणी पर संयम रखें।
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)
आज आप पुराना कोई व्यापार फिर से शुरू कर सकते हैं। पुराने पार्टनर से फिर से संबंध बनेगा। आप कोई बड़े कार्य में निवेश कर सकते हैं। किसी परिचित से मिलना होगा। पत्नी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। वाहन आदि के प्रयोग में सावधानी बरतें।
धनु दैनिक राशिफल ( Sagittarius Horoscope Today)
Aaj Ka Rashifal 21 May 2023: आज का दिन आपका अच्छा रहने वाला है। व्यापार आदि में नए साझेदारी आज आप शुरू कर सकते हैं। कोई अपने के स्वास्थ्य को लेकर आप परेशान हो सकते हैं। आज आप नया वाहन आदि ले सकते हैं। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। न्यायालय पक्ष में विजय मिलेगी।
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope Today)
आज आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आपको अपने किसी करीबी से व्यापार आदि में घाटा मिल सकता है। किसी व्यक्ति पर अत्यधिक विश्वास करना आज आपके लिए ठीक नहीं होगा। व्यापार में नया काम आज शुरू न करें। वाद-विवाद से दूर रहें।
Aaj Ka Rashifal 21 May 2023 कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope Today)
Aaj Ka Rashifal 21 May 2023: आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। आप अपने किसी पुराने रोग के कारण परेशान हो सकते हैं। खान-पान पर ध्यान रखें। किसी नए काम की सोच रहे हैं वो विवाद में पड़ सकता है। विरोधियों से सतर्क रहें, पत्नी से मतभेद हो सकता है।