Aaj Ka Rashifal 23 August 2023: आज श्रावण शुक्ल की सप्तमी तिथि और बुधवार का दिन है। सप्तमी तिथि आज देर रात 3 बजकर 32 मिनट तक रहेगी। आज रात 9 बजकर 44 मिनट तक ब्रह्म योग रहेगा। साथ ही आज सुबह 8 बजकर 8 मिनट तक स्वाती नक्षत्र रहेगा। आज गोस्वामी तुलसीदास जी की जंयती है। वहीं आज बुध भी वक्री होंगे। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 23 अगस्त का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।
मेष राशि- आज का दिन आपके लिए बहुत बढ़िया रहेगा। इस राशि के लोगों को आज किसी कंपनी से जॉब के लिए कॉल आ सकती है। छात्र आज कोई कंप्यूटर कोर्स ज्वॉइन करने का मन बनाएंगे। ऑफिस कार्य के सिलसिले में विदेश यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। आज सीनियर आपको कोई उपहार दें सकते हैं। आज अपने गुस्से पर कंट्रोल करें इससे आपके बिगड़ते हुए काम पूरे हो जाएंगे। जीवनसाथी से किया कोई वादा आज पूरा करेंगे।
- शुभ रंग- ग्रे
- शुभ अंक- 6
Aaj Ka Rashifal 23 August 2023: वृष राशि- आज आपका दिन खुशनुमा रहने वाला है। जीवनसाथी की राय लेने से बिजनेस में किसी बड़ी कंपनी से डील फाइनल होगी। किसी अच्छे कॉलेज से लेक्चरार के लिए ऑफर आ सकता है। लॉ के स्टूडेंट्स आज आगे की पढ़ाई करने के लिए फार्म भरेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद लेने से, आपके सारे कार्यों में सफलता जरूर मिलेगी। अपने बच्चों को मामूली बात पर डांटने के बजाय उनको समझाने का प्रयास करें।
- शुभ रंग- गुलाबी
- शुभ अंक- 8
मिथुन राशि- आज आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे। अगर आज नए बिजनेस की शुरूआत करने की सोच रहें है, तो आज का दिन आपके लिए शुभ है। जीवनसाथी के सहयोग से आपको किसी बड़े काम में सफलता मिलेगी। आज आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। अगर किसी प्रॉपर्टी में निवेश करना चाह रहें है तो किसी अनुभवी से सलाह आवश्य ले लें छात्रों के लिए दिन अनुकूल रहने वाला है। जल्द ही सफलता मिलने के योग बने हुए हैं।
- शुभ रंग- गोल्डन
- शुभ अंक- 7
Aaj Ka Rashifal 23 August 2023: कर्क राशि- आज आपका दिन खास रहेगा। आज रास्ते में जाते समय आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से हो सकती है, जो आपको बिजनेस में लाभ कराएगा। आज जीवनसाथी के साथ घर के जरूरी कामों को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे। शाम को बच्चों के साथ पार्क जाएंगे जहां बच्चे आइसक्रीम का आनंद उठाएंगे। इस राशि के अविवाहितों को आज विवाह के लिए प्रस्ताव आ सकता है। लवमेट के साथ लॉग ड्राइव पर जाने की प्लानिंग बन सकती है।
- शुभ रंग- नीला
- शुभ अंक- 2
सिंह राशि- आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा। किसी काम को करने में आज आपके सामने कई चुनौतियां आएंगी, जिसे आप धैर्य के साथ सॉल्व कर लेंगे। आज समाज में आपको अपनी कार्यशीलता के लिए सम्मानित किया जाएगा। इस राशि के लोगों को आज के दिन इलेक्ट्रॉनिक से रिलेटेड सामान खरीदना शुभ है। आज आपके घर कोई खास मेहमान आयेंगे, घर में ख़ुशी का माहौल बनेगा। लवमेट्स के बीच चल रही अनबन आज समाप्त होगी।
- शुभ रंग- बैंगनी
- शुभ अंक- 1
Aaj Ka Rashifal 23 August 2023: कन्या राशि- आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज पुराने विचारों को छोड़कर नए विचारों को अपनाएंगे। आज घर पर परिवार सहित अलग-अलग पकवानों का आनंद उठाएंगे। इस राशि के जो लोग अपने करियर की नई शुरुआत करने की सोच रहे है तो आज उनके लिए दिन बेहतरीन है। जीवनसाथी के साथ कहीं हिल स्टेशन घूमने का प्लान बन सकता है । अविवाहित जातकों के लिए विवाह के अच्छे प्रस्ताव आएंगे। छात्रों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है।
- शुभ रंग-नीला
- शुभ अंक- 3
तुला राशि- आज का दिन आपके लिए फायदेमंद रहेगा। बिजनेस में आपको फायदा मिलने के योग बन रहे हैं। किसी को उधार दिया हुआ पैसा आज वापस मिलेगा। आज आपका स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। इस राशि के लोग आज अपने जीवनसाथी के साथ किसी विदेश यात्रा का प्लान कर सकते हैं। आज किसी बचपन के दोस्त से आपकी मुलाकात होगी। वकीलों के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण है, किसी केस का फैसला उनके पक्ष में आएगा।
- शुभ रंग- पीला
- शुभ अंक- 2
Aaj Ka Rashifal 23 August 2023: वृश्चिक राशि- आज आपका दिन राहतपूर्ण रहने वाला है। आज एक-एक करके सभी कार्य समय पर पूरे हो जाएंगे। आर्थिक स्थिति में आज सुधार आएगा। जीवनसाथी के प्रति सकारत्मक विचार रिश्ते में और मधुरता लाएगा। दोस्तों के साथ कही घूमने का प्लान बनाएंगे। किसी प्रतियोगी परीक्षा का परिणाम आपके पक्ष में आएगा। जॉब की तलाश कर रहे लोगों को किसी अच्छी कंपनी से जॉब का ऑफर आएगा।
- शुभ रंग- हरा
- शुभ अंक- 9
धनु राशि- आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। आज ऑफिस की तरफ से आप कोई बिजनेस मीटिंग के लिए जा सकते हैं। साथ ही दोस्तों के साथ आज आप खूब एन्जॉय करेंगे। इस राशि के जो लोग बिजनेसमैन है, आज कहीं अच्छी जगह निवेश कर सकते हैं, जिसका फायदा आपको भविष्य में होगा। इस राशि के लवमेट्स आज अपनेरिश्ते की बात घर पर करेंगे हो सकता है कि जल्द ही शादी पक्की भी हो जाएं। जमीन-जायदाद से जुड़े फैसले आज आपके पक्ष में आएगा।
- शुभ रंग- सिल्वर
- शुभ अंक- 5
Aaj Ka Rashifal 23 August 2023: मकर राशि- आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आप अपने संपर्क में आने वाले हर व्यक्ति के साथ प्रेमपूर्वक व्यवहार करेंगे। आपको अपने कार्यों को करते वक्त सावधानी बरतनी होगी, क्योंकि जल्दी मे काम निपटाने के चक्कर में आपसे गलतियां हो सकती हैं। किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करने से बचे। अपनी बेहतर प्रतिभा को दिखाते हुए अपने कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने की कोशिश करेंगे। इस राशि के जो लोग इलेक्ट्रानिक सामान का बिजनेस करते है, आज उन्हें धनलाभ होगा।
- शुभ रंग- लाल
- शुभ अंक- 3
कुंभ राशि- आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज उन चीजों को महत्व देंगे जो सच में आपके लिए महत्वपूर्ण हैं। आपको अपने दोस्तों और काम के बीच संतुलन बनाकर रखना होगा। आज आप शहर के किसी बड़े मॉल में फूड कॉर्नर ओपन करने का भी विचार कर सकते हैं। परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने जाने के लिए प्लान बना सकते हैं। अचानक धन लाभ होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। लवमेट्स के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है।
- शुभ रंग- नारंगी
- शुभ अंक- 5
Aaj Ka Rashifal 23 August 2023:
Aaj Ka Rashifal 23 August 2023: मीन राशि- आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहेगा। संचार सेवा और इंटरनेट से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। इस राशि के बिजनेसमैन अपने जरूरी कागजों को संभालकर रखें साथ ही कागजी कार्यवाही में सावधानी रखें। कानूनी मामले में आपको थोड़ी राहत मिल सकती है। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। किसी प्रतियोगी परीक्षा का फॉर्म भरने का मन बनाएंगे।
- शुभ रंग- नीला
- शुभ अंक- 4