Aaj Ka Rashifal 26 April 2023: आज पुनर्वसु नक्षत्र का पहला चरण है व चन्द्रमा मिथुन राशि में हैं। शनि कुम्भ राशि में वक्री है। गुरु स्वराशि मीन में हैं। सूर्य कुम्भ में है। शुक्र वृष, मंगल मिथुन, शनि कुम्भ व सूर्य मेष में हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज मकर राशि के जातक सफलता की प्राप्ति करेंगे। वृष तथा मिथुन राशि के टेक्निकल व मैनेजमेंट फील्ड के छात्र नौकरी में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। वृष व तुला राशि के जातक वाहन चलाने के प्रति लापरवाही न करें तो बेहतर है। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं…
Contents
मेष राशिफल 26 अप्रैल 2023वृषभ राशिफल 26 अप्रैल 2023मिथुन राशिफल 26 अप्रैल 2023कर्क राशिफल 26 अप्रैल 2023सिंह राशिफल 26 अप्रैल 2023कन्या राशिफल 26 अप्रैल 2023तुला राशिफल 26 अप्रैल 2023वृश्चिक राशिफल 26 अप्रैल 2023Aaj Ka Rashifal 26 April 2023 धनु राशिफल 26 अप्रैल 2023मकर राशिफल 26 अप्रैल 2023कुंभ राशिफल 26 अप्रैल 2023मीन राशिफल 26 अप्रैल 2023
मेष राशिफल 26 अप्रैल 2023
Aaj Ka Rashifal 26 April 2023: द्वादश गुरु , चन्द्रमा मिथुन व एकादश शनि व्यवसाय में सफलता देंगे। आज आपका मन बहुत विचलित रह सकता है, ध्यान व योग करें। छात्र अपने परफार्मेंस से खुश रहेंगे। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। सफेद व लाल रंग शुभ है। उड़द का दान करें।गाय को पालक खिलाइए।
वृषभ राशिफल 26 अप्रैल 2023
Aaj Ka Rashifal 26 April 2023: छात्र लाभान्वित होंगे। शुक्र व बुध व्यवसाय में सफलता देगा। शनि कर्म भाव में हैं। गुरु एकादश व चन्द्रमा इसी राशि से द्वितीय दिवस को शुभ बनाएंगे। धन का आगमन हो सकता है। गुरु कल्याणकारी हैं लेकिन मकर के शनि गोचर के कारण नौकरी में विवाद हो सकता है। आज आपकी वाणी लाभ प्रदान करेगी। नीला व हरा रंग शुभ है।
मिथुन राशिफल 26 अप्रैल 2023
Aaj Ka Rashifal 26 April 2023: इस राशि के चन्द्रमा आध्यात्मिक प्रगति देंगे। नौकरी परिवर्तन सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नीला व आसमानी रंग शुभ है। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। तिल व उड़द का दान करें। पिता का आशीर्वाद लें।
कर्क राशिफल 26 अप्रैल 2023
Aaj Ka Rashifal 26 April 2023: आज का दिन व्यावसायिक कार्यों में सफलता का है। मार्केटिंग, टीचिंग व बैंकिंग के लोग करियर को लेकर उत्साहित व प्रसन्न होंगे। आसमानी व नीला रंग शुभ है।विष्णु जी की उपासना करें। कोई रुका कार्य पूर्ण होगा।तिल का दान करें। छात्र सफल रहेंगे।
सिंह राशिफल 26 अप्रैल 2023
Aaj Ka Rashifal 26 April 2023: चन्द्रमा का इस भाव से एकादश गोचर आज आपको व्यवसाय में सफलता देगा। तुलसी का पेड़ लगाएं। आर्थिक सुख में वृद्धि होगी। नौकरी में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। लाल व पीला रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें व सप्त अन्न का दान करें।
कन्या राशिफल 26 अप्रैल 2023
Aaj Ka Rashifal 26 April 2023: दशम चन्द्रमा व सप्तम गुरु व्यवसाय में सफलता देंगे। नौकरी में उन्नति से प्रसन्नता होगी। बुध व शुक्र बैंकिंग नौकरी में सफलता दे सकता है। पिता का आशीर्वाद लें।आर्थिक लाभ सम्भव है। परमब्रम्ह शिव जी की पूजा करते रहें। नारंगी व पीला रंग शुभ है। उड़द का दान करें।
तुला राशिफल 26 अप्रैल 2023
Aaj Ka Rashifal 26 April 2023: चन्द्रमा यहां से अब नवम हो गए हैं। भाग्य में प्रगति को लेकर प्रसन्न रहेंगे। आर्थिक सुख में वृद्धि के लिए कनकधारास्तोत्र का पाठ करें। नौकरी में उच्चाधिकारियों का सहयोग आपको आशावादी बनाएगा। नीला व नारंगी रंग शुभ है। गुड़ व गेंहू का दान लाभदायी रहेगा।
वृश्चिक राशिफल 26 अप्रैल 2023
Aaj Ka Rashifal 26 April 2023: आज पॉलिटिक्स में सफलता की प्राप्ति होगी। हरा व लाल रंग शुभ है। मसूर व गुड़ का दान करें। दाम्पत्य जीवन में विश्वास को कायम रखें। वाहन क्रय करने के संकेत हैं।विष्णु जी की पूजा करें। शुक्र लव लाइफ को बेहतर करेंगे। चन्द्रमा के बीज मंत्र का जप करें।
Aaj Ka Rashifal 26 April 2023: आज मिथुन का चन्द्रमा बहुत ही शुभ हैं। नौकरी में प्रोमोशन को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। यात्रा में सफलता के संकेत हैं। पीला व नारंगी रंग शुभ है।आर्थिक प्रगति को लेकर प्रसन्न रहेंगे। धार्मिक पुस्तक व अन्न का दान करें। सूर्योपासना करें।
मकर राशिफल 26 अप्रैल 2023
Aaj Ka Rashifal 26 April 2023: द्वितीय शनि व वृष के शुक्र लाभ देंगे। चन्द्रमा मिथुन में हैं। चन्द्र व बुध गोचर से मीडिया, आईटी व बैंकिंग नौकरी में लाभ हो सकता है। पिता के आशीर्वाद से लाभ मिलेगा।हरा व बैगनी रंग शुभ है। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। माता दुर्गा जी के मंदिर जाएं व उनकी एक परिक्रमा करें।
कुंभ राशिफल 26 अप्रैल 2023
Aaj Ka Rashifal 26 April 2023:इस राशि के शनि पॉलिटिक्स में सफल करेंगे। आज बिजनेस में सफलता के लिए कनकधारास्तोत्र का पाठ करें। बैगनी व हरा रंग शुभ है। गाय को केला खिलाएं। नौकरी से सम्बंधित कोई निर्णय लेने में विलंब कर सकते हैं। यात्रा सुखद रहेगा। पिता का आशीर्वाद लें।
Aaj Ka Rashifal 26 April 2023:चतुर्थ चन्द्रमा आर्थिक स्थिति मंगलमय करेंगे तथा धन का आगमन करवा सकते हैं। इस राशि का गुरु धार्मिक कार्यों में व्यस्त करेगा। तिल का दान करें। बिजनेस में सफलता के संकेत हैं। नौकरी में कर्क व मीन राशि के उच्चाधिकारियों से खुश रहेंगे। पीला व सफेद रंग शुभ है।