Aaj Ka Rashifal 28 June 2024: आज इन राशियों को मिलेगा सितारों का साथ, हर क्षेत्र में मिलेगी सफलता, करियर में भी छुएंगे मुकाम

1 min read

Aaj Ka Rashifal 28 June 2024: आज आषाढ़ कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि और शुक्रवार का दिन है। सप्तमी तिथि आज शाम 4 बजकर 28 मिनट तक रहेगी। आज रात 9 बजकर 39 मिनट तक सौभाग्य योग रहेगा। साथ ही आज सुबह 10 बजकर 11 मिनट तक पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र रहेगा, उसके बाद उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र लग जाएगा। इसके अलावा आज पंचक भी है। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 28 जून 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि: 

आज का दिन आपके लिए फायदेमंद रहने वाला है। आज आपको लोगों की मदद मिलती रहेगी, जिससे आप काफी राहत महसूस करेंगे। परिवार वालों के साथ आप खुशियों के पल बिताएंगे। इस राशि के विद्यार्थियों की अध्ययन के प्रति रूचि बढ़ेगी। आपको कुछ नए मौके मिलने की संभावना है। आपके भौतिक सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। बिजनेस के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ेगी। लवमेट के रिश्ते में मजबूती आयेगी।

  • शुभ रंग- पीला
  • शुभ अंक- 4

वृष राशि: 

आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज आपको कोर्ट-कचहरी के मामलों में जीत हासिल होगी। आपके मान-प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। कारोबार में कुछ नए लोग आपसे जुड़ने की कोशिश करेंगे। ऑफिस में किसी महिला मित्र का सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक पक्ष पहले से बेहतर रहेगा। करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर सामने आएंगे। सोचे हुए कुछ जरूरी काम पूरे होंगे। आज आप पूरे दिन बड़े ही खुश नजर आयेंगे। तकनीकी क्षेत्र के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन फेवरेबल है।

  • शुभ रंग- मैजेंटा
  • शुभ अंक- 1

मिथुन राशि:

आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज आपको नए लोगों से थोड़ा संभलकर रहना चाहिए। किसी भी काम को करने से पहले बड़ों की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। बच्चे पढ़ाई के प्रति कुछ कम रूचि लेंगे। उन्हें पढ़ाई-लिखाई में विशेष ध्यान देने की जरूरत है। बिजनेस में विरोधियों से आपको बचकर रहना चाहिए। ऑफिस में सीनियर आपके काम से खुश होकर आपको कुछ उपहार देंगे। आज कार्यों में जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा।

  • शुभ रंग- बैंगनी
  • शुभ अंक- 7

कर्क राशि:

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आपके माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार आयेगा। बढ़ते खर्च को कम करने के लिए नया प्लान बनाएंगे। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने की प्लांनिग करेंगे। आज किसी काम को पूरा करने में कुछ समय लग सकता है। आज आप रिश्तों में सुधार लाने की कोशिश करेंगे। आज आपको कोई भी फैसला सोच-समझकर लेना चाहिए। आज परिवार वालों का सहयोग प्राप्त होता रहेगा।

  • शुभ रंग- बैगनी
  • शुभ अंक- 9

सिंह राशि:

Aaj Ka Rashifal 28 June 2024:  आज आपके व्यक्तित्व में निखार आयेगा। आज घर पर अचानक मेहमानों का आगमन होगा। आज आपका ध्यान धार्मिक कार्यों की तरफ रहेगा। कार्यों में जीवनसाथी के सहयोग से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। इस राशि के व्यापारी वर्ग को अचानक बड़ा धन लाभ होने के योग बन रहे है। आज आप अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव लायेंगे। लवमेट कहीं घूमने जाएंगे। आज आपका दांपत्य जीवन शानदार रहने वाला है।

  • शुभ रंग- हरा
  • शुभ अंक- 8

कन्या राशि:

आज कारोबार में आपको लाभ ही लाभ होगा। शैक्षणिक कार्यों में आपका मन लगेगा। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। घरेलू काम को निपटाने में आप सफल रहेंगे। आज कई योजनाएँ समय से पूरी हो जाएंगी। परिवार में ख़ुशी का माहौल बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अच्छी-खासी सफलता मिलेगी। आज आप अपनी उर्जा से बहुत कुछ हासिल कर लेंगे। भविष्य को बेहतर बनाने के लिए आप नये कदम उठायेंगे।

  • शुभ रंग- पिच
  • शुभ अंक- 4

तुला राशि:

आज आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर बनी रहेगी। आज काम का बोझ अधिक हो सकता है, लेकिन आप किसी काम के लिए जितना ज्यादा प्रयास करेंगे, काम उतना ही बेहतर तरीके से होगा। आज किसी अनुभवी की राय आपके लिए बेहतर साबित होगी। जीवनसाथी के साथ अपने रिश्ते को लेकर आप भावुक हो सकते हैं। कारोबार में आज आपको फायदा होगा। दांपत्य जीवन में नयी-नयी खुशियां आएंगी।

  • शुभ रंग- काला
  • शुभ अंक- 3

वृश्चिक राशि:

आज आपका सोचा हुआ काम पूरा होगा। आसपास के लोगों से आपको सहयोग मिलेगा। आज आपकी किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी। आज व्यापार को बढ़ाने के लिए कोई फैसला लेंगे, जिसका फायदा अवश्य मिलेगा। रोजमर्रा के काम समय पर पूरे होंगे। आज आपके व्यवहार से जीवनसाथी प्रसन्न होंगे। लवमेट के लिये आज का दिन अच्छा रहने वाला है। ऑफिस में आपको किसी नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिलेगी, जिसको निभाने में आप सक्षम रहेंगे।

  • शुभ रंग- लाल
  • शुभ अंक- 3

धनु राशि:

आज आर्थिक लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। आज आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। आज की गयी व्यापारिक यात्रा से लाभ होगा। परिवार में सभी सदस्यों के साथ आपसी सामंजस्य बना रहेगा। ऑफिस में काम को पूरा करने में पूरी तरह से आप सक्षम होंगे। इस राशि के लॉ की पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत बढ़िया रहेगा। करियर में आप नए आयाम स्थापित करेंगे। कुल मिलाकर आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है।

  • शुभ रंग- नीला
  • शुभ अंक- 6

मकर राशि:

Aaj Ka Rashifal 28 June 2024:  आज का दिन आपके लिए ठीक रहने वाला है। आज आप जिम्मेदारियों को बखूबी निभाने में सफल होंगे। आज आप घर के लिए कुछ नया सामान खरीदेंगे। जीवन में आगे बढ़ने के नए रास्ते खुलेंगे। आज वाहन लेने के योग बन रहे हैं। आज आप कुछ नए कार्य प्रारंभ करने का मन बनाएंगे। प्रॉपर्टी डीलर के व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन फेवरेबल है।

  • शुभ रंग- सफेद
  • शुभ अंक- 8

कुंभ राशि:

आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है। आज आपको किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। आज आय के नए स्रोत सामने आयेंगे। ऑफिस का काम रोज की तुलना में बेहतर तरीके से होगा। आज जीवनसाथी आपकी तारीफ करेंगे, इससे आपके रिश्ते में और मधुरता आएगी। आज आपके धन-संपत्ति में वृद्धि होगी। आप खुद को सेहतमंद महसूस करेंगे। आज आपको अपनी मेहनत का फल अवश्य मिलेगा। लवमेट किसी धार्मिक स्थल पर घूमने जाएंगे।

  • शुभ रंग- गुलाबी
  • शुभ अंक- 6

Aaj Ka Rashifal 28 June 2024:  मीन राशि:

आज आपका आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। करियर में आपको सफलता मिलेगी। आज आपको अपने काम को टालने से बचना चाहिए। समय से काम पूरा कर लेना बेहतर रहेगा। आज शाम को किसी पारिवारिक समारोह में जाने का मौका मिलेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्तें बेहतर बनेंगे। आज सीनियर्स आपके काम से खुश होंगे। आज आपको सेहत के प्रति सतर्क रहने की जरूरत है। आज नौकरी में पदोन्नति होगी।

  • शुभ रंग- नारंगी
  • शुभ अंक- 2

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours