Aaj Ka Rashifal 29 June 2024: शनिवार के दिन इन राशियों पर रहेगी शनि देव की कृपा दृष्टि, सुख-सौभाग्य में होगी वृद्धि, पढ़िए दैनिक राशिफल

1 min read

Aaj Ka Rashifal 29 June 2024: आज आषाढ़ कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि और शनिवार का दिन है। अष्टमी तिथि आज दोपहर 2 बजकर 21 मिनट तक रहेगी। आज शाम 6 बजकर 54 मिनट तक शोभन योग रहेगा। साथ ही आज सुबह 8 बजकर 49 मिनट तक उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र रहेगा, उसके बाद रेवती नक्षत्र लग जाएागा। आज श्री शीतलाष्टमी व्रत है। इसके अलावा आज दोपहर 12 बजकर 28 मिनट पर बुध कर्क राशि में प्रवेश करेंगे।  जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 29 जून 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि-

आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आज आप ऑफिस में अपना चमत्कारी प्रभाव दिखाने वाले हैं, कोई बहुत ही कठिन काम बड़ी आसानी से पूरा करने में सफल रहेंगे और आप अपने काम से बॉस के खास बन जाएंगे। आज बेवजह के खर्चों से बचें क्योंकि थोड़ा-थोड़ा करके काफी लम्बा खर्चा हो सकता है। आज जीवनसाथी से कोई उपहार मिलने वाला है। बच्चों की उपलब्धियों से समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।

  1. शुभ रंग- भूरा
  2. शुभ अंक- 5

वृष राशि-

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आपका आध्यात्मिक लोगों से मिलना होगा। आज थोड़े से प्रयास से बड़ी उपलब्धि हासिल हो जायेगी। राजनीति में बड़े लोगों से मेल-जोल बढ़ेगा। आज आपकी देर शाम दोस्तों के साथ मीटिंग हो सकती है, इससे आपको कोई बड़ा लाभ भी होगा। आपको अच्छे स्वास्थ्य के लिए थोड़ा समय निकालना चाहिए। बेहतर होगा की सुबह-सुबह योग करनें की आदत डालें। आर्थिक स्थिति मजबूत होने वाली है, और अब जल्द ही आपकी आमदनी फिक्स हो जाएगी।

  1. शुभ रंग- लाल
  2. शुभ अंक- 9

मिथुन राशि-

आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आज आप अपनी चतुराई से बिजनेस को तीव्र गति से दौड़ा देंगे जल्द ही सभी समस्याओं का समाधान निकाल लेंगे और आप मालामाल हो जायेगे। इस राशि के जो लोग रंगमंच से जुड़े हैं, उन्हें आज अपना कौशल दिखाने के लिए कोई बड़ी उपलब्धि हासिल होगी। बच्चों की जिम्मेदारी पूरी करने का वक्त आ गया है और प्रभु की कृपा से सफलतापूर्वक आप अपनी जिम्मेदारी को पूरा भी कर लेंगे। अपना व अपनों का ख़ास ख्याल रखें।

  1. शुभ रंग- काला
  2. शुभ अंक- 3

कर्क राशि-

Aaj Ka Rashifal 29 June 2024: आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज वाणी पर नियंत्रण करके आप सफलता हासिल कर लेंगे। आज प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े बड़े फैसले ले सकते हैं, जिससे आपको आगे चलकर अच्छा परिणाम हासिल होगा। स्वास्थ्य पर आज सकारात्मक असर देखने को मिलेगा। परिवारजनों के साथ किसी पर्यटन-स्थल पर घूमने जायेंगे। आपको सामाजिक क्षेत्र में सफलता और यश-कीर्ति प्राप्त होगी। छात्रों केलिए समय अनुकूल रहने वाला है। मेहनत जारी रखें सफलता मिलने के योग बने हुए हैं।

  1. शुभ रंग- पीला
  2. शुभ अंक- 7

सिंह राशि-

आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। आज आपको ऑफिस में कोई ऐसा काम दिया जा सकता है जो चुनौतीपूर्ण है, लेकिन आप सफलता पूर्वक उसे निपटाने की पूरी भरपूर कोशिश करेंगे। आज आपकी कुछ कठिन विषयों में रुचि बढ़ सकती है। बिजनेस में नए अनुभव मिलने की सम्भावना है। आज आपकी लगन और मेहनत पर लोग गौर करेंगे। जल्द ही नौकरी में प्रमोशन के साथ ही इनकम में भी इजाफा होगा। घरेलू जीवन में सामंजस्यपूर्ण स्थिति बनी रहेगी। साझेदारी के व्यवसाय से आपको लाभ हो सकता है।

  1. शुभ रंग- गोल्डन
  2. शुभ अंक- 3

कन्या राशि-

आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज किस्मत आपका साथ देने वाली है। आज आपको कोई ख़ुशख़बरी मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आपको मिला-जुला परिणाम प्राप्त होगा। इस राशि के स्टूडेंट्स को उनके सीनियर्स से भरपूर मदद मिलेगी। जीवनसाथी के नज़रिये को समझकर व्यक्तिगत समस्याएं सुलझाएगे तो दोनों में अच्छी अंडरस्टैंडिंग बनेगी। आज आप रसोई के लिए जरूरी चीजों की खरीदारी में व्यस्त रहेगें। आज आपका मन पूजा पाठ में लगेगा।

  1. शुभ रंग- मैजेंटा
  2. शुभ अंक- 4

तुला राशि-

आज आपका दिन खास होने वाला है। हँसी-मज़ाक में कही गयी बातों को लेकर उलझने से बचें। व्यापार की बढ़ोतरी केलिए आज आप कुछ अलग प्लान बनायेंगे। लवमेट केलिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है, अपने रिश्ते की बात घर पर करेंगे। घरवाले इसपर सोच विचार करेंगे। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। किसी टॉपिक को समझने में शिक्षकों का सहयोग मिलेगा।

  1. शुभ रंग- भूरा
  2. शुभ अंक- 1

वृश्चिक राशि-

आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आज आप अपने भाई के किसी महत्वपूर्ण कार्य में मदद करेंगे। आज आपको अपने दोस्तों के साथ कही घूमने का अवसर मिलेगा। आज अपना पसंदीदा काम निपटाने की योजना बना सकते हैं। रुके काम शुरू करने में किसी की मदद लेंगे। नौकरी के लिहाज से दिन काफी ठीक रहेगा, साथ ही काम में मन लगेगा और उत्साह भी बढ़ेगा। आज किसी से आर्थिक लेन-देन में आपको सतर्क रहने की जरूरत है।

  1. शुभ रंग- सिल्वर
  2. शुभ अंक- 6

धनु राशि-

Aaj Ka Rashifal 29 June 2024: आज आपका दिन नया बदलाव लेकर आया है। आज बनायी गई व्यापार सम्बंधित नई योजनाएँ काफी आकर्षक साबित होंगी और अच्छी आमदनी का ज़रिया भी साबित होगी। अपने लक्ष्य को पाने के लिए अभी से काम पर लग जाएं आगे चलकर मेहनत का फल अच्छा मिलेगा। आज लोगों से बातचीत करते वक़्त मधुर भाषा का प्रयोग करें। नया कंप्यूटर खरीदने का कोई विचार है तो आज का दिन अच्छा है।

  1. शुभ रंग- मैरून
  2. शुभ अंक- 2

मकर राशि-

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। लोगों के समस्याओं का समाधान निकालने के लिए आज भाग-दौड़ या किसी प्रकार की यात्रा हो सकती है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते को और मजबूत करेगा। छात्रों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को जल्द ही सफलता मिलेगी। आज आप खुद को ऊर्जा से सराबोर महसूस करेंगे। आज लवमेट के साथ अपनी पसंदीदा जगहों पर घूमने जा सकते हैं।

  1. शुभ रंग- केसरिया
  2. शुभ अंक- 8

कुंभ राशि-

आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। अपनी इच्छा से आप किसी की मदद भी कर सकते हैं। आपकी आज कोई नई योजना पूरी होगी उससे फायदा भी मिलेगा। आज आपकी आय में इजाफा होने की संभावना है। कारोबार के लिए आप अनुभवी लोगों से सलाह करेंगे तो सफलता आपके कदमों में होगी। लवमेट केलिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है, एक दूसरे से उपहार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। कुल मिलाकर आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है।

  1. शुभ रंग- सफेग
  2. शुभ अंक- 5

Aaj Ka Rashifal 29 June 2024:मीन राशि-

आज आपका दिन ताजगी से भरा रहेगा। आज आपको अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखना होगा। हर जरूरी बात अपने जीवनसाथी से जरूर शेयर करें, जिससे उलझने खत्म होगी और नए आइडिया भी सामने आ सकते हैं। आज किसी शुभ समाचार के मिलने से घर का वातावरण उत्सव जैसा रहेगा। अगर आपका बहुत जरूरी सरकारी काम रुका पड़ा है तो बिना किसी हिचक के उच्चाधिकारी से बात करें, सफलता मिलने के योग बने हुए हैं।

  1. शुभ रंग- पिच
  2. शुभ अंक- 4

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours