Aaj ka Rashifal 8 नवंबर: चंद्र ग्रहण के दौरान इन राशि वालों को रहना होगा सावधान, जानिए अपना राशिफल

1 min read

Aaj Ka Rashifal 8 November 2022: आज कार्तिक शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा और मंगलवार का दिन है। पूर्णिमा आज शाम 4 बजकर 31 मिनट तक रहेगी।  आज रात 9 बजकर 46 मिनट तक व्यतिपात योग रहेगा। साथ ही आज देर रात 1 बजकर 39 मिनट तक भरणी नक्षत्र रहेगा। आज गुरुनानक जयंती है। इसके अलावा आज स्नान-दानादि की पूर्णिमा और खग्रास चन्द्र ग्रहण लगेगा। आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपके लिए 8 नवंबर का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

Chhattisgarh Today
Chhattisgarh Today

 

मेष राशि

Aaj Ka Rashifal 8 November 2022 आज आपका दिन शुभ होने वाला है। आपको अपने किसी सहयोगी की मदद मिलेगी, आपका बिगड़ता काम पूरा हो जायेगा।  आप किसी जरूरतमंद की मदद करेंगे। ज़िद करने से बचें अन्यथा कुछ काम बिगड़ सकते हैं। परिवार के सदस्यों के साथ रिश्ते बेहतर होंगे। जीवनसाथी के सहयोग से आपका कोई काम पूरा हो जायेगा।  किसी जरूरी यात्रा में सफलता के योग बन रहे हैं। धार्मिक काम में आपकी रुचि बढ़ेगी।

लकी रंग-  लाल

लकी नंबर- 4

वृष राशि 

Aaj Ka Rashifal 8 November 2022 आज आपका दिन बहुत अच्छा होगा। आप पर ईश्वर की असीम अनुकम्पा रहेगी। आपके सभी काम बिना बाधा के पूरे होते रहेंगे। आप किसी काम को लेकर टेंशन में रह सकते हैं,  आपको इसका जल्द ही समाधान मिल जायेगा।  आपकी आर्थिक स्थिति साधारण रहेगी। अपने अच्छे स्वाभाव के कारण मिलने जुलने वाले लोगों से अच्छा लाभ उठाएंगे। व्यावसायिक लोगों के लिए बेहतर रहेगा। मंदिर में कपूर दान करें, सभी काम में आपको सफलता हासिल होगी।

लकी रंग-  हरा
लकी नंबर- 5

मिथुन राशि

आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। करियर के हिसाब से आज आपका दिन बहुत अच्छा है। आपको जॉब ज्वाइन करने के लिए लैटर आ सकता है जिससे आप बहुत प्रसन्न महसूस करेंगे। किसी नए काम की शुरूआत करने पर परिवार के सभी सदस्य आपसे खुश हो सकते हैं। मित्रों के साथ किसी बात को लेकर थोड़ी अनबन हो सकती है। पारिवारिक स्थितियां ठीक ठाक रहेगी। सुबह घर से निकलते समय मंदिर में माथा टेक कर ही निकलें।

लकी रंग- गुलाबी
लकी नंबर- 3

कर्क राशि

Aaj Ka Rashifal 8 November 2022 आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आपका दिन कुछ महत्वपूर्ण कार्यों की वजह से व्यस्त रहेगा। नए कार्यों को लेकर आपकी उत्सुकता बढ़ेगी। आपको आज धैर्य से काम लेने की जरूरत है और इसका लाभ आप आने वाले समय में देखेंगे।  आपको किसी मनचाही वस्तु प्राप्त होगी जिससे आपका दिन प्रसन्नता पूर्वक बीतेगा।  व्यापर में आपको कोई बड़ा ऑफर मिलने से धन लाभ हो सकता है। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्तों में मिठास आयेगी। अपने काम व व्यवसाय के प्रति निष्ठावान रहें जिससे सुख व संतोष बढ़ेगा।  किसी कानूनी मामले में पड़ सकते हैं।

लकी रंग- पीला
लकी नंबर-  2

सिंह राशि 

आज आपका दिन बहुत अच्छा होगा। आपके कोई रिश्तेदार आपके घर आ सकते हैं।  घर में व्यस्तता बनी रहेगी।  आप किसी मंदिर में अपना समय बिताएंगे…. आपको मन की शांति मिलेगी। बॉस आपके काम को देखकर आपका इंक्रीमेंट कर सकते हैं अतः आप अपने कार्यों में ईमानदारी दिखाएं।  किसी अनुभवी व्यक्ति से मुलाकात आपको फायदा पहुंचा सकती है।  अधिकारी वर्ग आपके काम से प्रसन्न होंगे। आपके घरवालों का सहयोग आज मिलता रहेगा। आपकी तकलीफें कम हो जाएंगी।

लकी रंग- मजेंटा
लकी नंबर-  9

कन्या राशि 

Aaj Ka Rashifal 8 November 2022 आज आपका दिन व्यस्त रहने वाला है। आपके पास कई काम होंगे जिनमें से आपको कुछ जरूरी काम की शुरुवात करनी होगी और उन्हें अंतिम रूप देना होगा। आज का दिन आपके लिए ढेरों नए अवसर लेकर आया है। आपकी कड़ी मेहनत का परिणाम आज मिल सकता है, आप उत्साहित महसूस करेंगे। इस राशि के व्यवसाय से जुड़े लोगों को उम्मीद से अधिक धन लाभ होगा। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। किसी काम में माता-पिता की ली गई सलाह आपके लिए लाभदायक होगी।  आप कुछ नए दोस्तों से मिलेंगे जो आपके जीवन में कुछ नया बदलाव करेंगे। आज घर पर आपके रिश्ते को लेकर बात हो सकती है।

लकी रंग- ऑरेंज
लकी नंबर-  3

तुला राशि

Aaj Ka Rashifal 8 November 2022 आज आपका दिन ख़ास होने वाला है। आपका मन रचनात्मक कार्यों में लग सकता है। आपके परिवार के लोग आपसे मिलने आपके रूम पर आ सकते हैं।  लवमेट्स के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा है। आप का साहसिक काम बहुत से लोगों के लिए आज प्रेरणा का स्त्रोत बनेगा। आप की सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्र में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। लोहे के व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा होने वाला है। बातचीत का थोड़ा ख्याल आपको बहुत बड़ी परेशानी से निकाल सकता है। आपसी सौहार्द में बढ़ोत्तरी होगी। आध्यात्म के प्रति आपकी रुचि रहेगी।

लकी रंग- मैरून
लकी नंबर-  9

वृश्चिक राशि

आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। बिजनेस में आपकी कोई बहुत बड़ी डील आज पक्की हो जाएगी। गृहस्थ जीवन में हल्का तनाव रह सकता है परन्तु आपका सुलझा व्यक्तित्व इसे आसानी से हल कर लेगा। छात्र आज अपने किसी प्रोजेक्ट को लेकर अपने सीनियर से बात करेंगे। आर्थिक मामलों आज आपको अपने मित्रों का सहयोग मिलेगा।  स्टील का करोबार कर रहे कारोबारियों को आज काफी लाभ मिलेगा।  आप जीवनसाथी के साथ बाहर जाने का प्लान बना सकते हैं। आप का रिश्ता मजबूत होगा। आपके ऊपर कुछ पारिवारिक जिम्मेदारियां भी बढ़ सकती है, लेकिन आप इसे बेहतर तरीके से पूरा कर लेंगे।

लकी रंग- गोल्डन
लकी नंबर-  5

धनु राशि 

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा।  आपका कोई रुका हुआ प्रोजेक्ट पास हो जायेगा। इस राशि के छात्र अपनी पढ़ाई में कुछ नए बदलाव करेंगे, जल्द ही सफलता मिलेगी।  किसी उच्चधिकारी से मिलकर अपनी समस्या के समाधान पर बात करेंगे। आपको अपने गुस्से को कंट्रोल में रखना चाहिए। नए लोगों से मुलाकात भविष्य के लिए लाभदायक होगी।  आप का पूरा दिन ऑफिस में व्यस्तता से भरा रहेगा, परन्तु शाम को अपने परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। silver , 1

लकी रंग- ऑरेंज
लकी नंबर-  1 सिल्वर

Aaj Ka Rashifal 8 November 2022
Rashifal

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours