december weekly horoscope 2023 : साल 2023 शुरू होने में अब कुछ ही दिन बचे हुए हैं। ऐसे में लोगों के मन में आने वाले वर्ष के लिए कई प्रकार के सवाल हैं, जिनमें से मुख्य प्रश्न यह है कि आने वाला साल उनके लिए कैसा रहने वाला है। इन सभी प्रश्नों के उत्तर छत्तीसगढ़ मध्यप्रदेश टुडे के वार्षिक राशिफल में विस्तार से बताए गए हैं। वहीं इस बार का रविवार इन राशि वालों के लिए अच्छा रहने वाला है।
read more : “गलत काम करवाती है वार्डन” छात्राओं ने कलेक्टोरेट पहुंचकर लगाई गुहार, जांच के आदेश
december weekly horoscope 2023 : धनु राशि (Sagittarius)- धनु राशि वालों के लिए ये सप्ताह विशेष है। आपकी राशि में ग्रहों के राजा सूर्य का गोचर बना हुआ है. शुक्र और बुध ग्रह पहले से ही आपकी राशि में विराजमान हैं। सबसे अधिक ग्रह आपकी ही राशि में बैठे हुए हैं। त्रिग्रही योग होने से कुछ चीजों में लाभ होगा तो कुछ हानि भी उठानी पड़ सकती है। संतान प्राप्ति में कुछ दिक्कत आ सकती है। डाक्टर की भी सलाह लेनी पड़ सकती है। नया वाहन और भवन आदि लेने का प्लान बना सकते हैं। धन के व्यय का प्रबल योग बना हुआ है। सोच समझ कर ही निर्णय लें। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। कुछ विषयों को लेकर मतभेद हो सकते हैं। विद्यार्थियों को अतिउत्साह की स्थिति से बचना होगा। गलत निर्णय मुसीबत में भी डाल सकता है। बिजनेस में धन अटक सकता है। इसलिए निवेश सोच समझ कर ही करें।
read more : मौसम में हुआ बदलाव! प्रदेश के इन शहरों में सर्द हवाओं का कहर जारी, जानें आपके शहर का हाल
december weekly horoscope 2023 : मकर राशि (Capricorn)- साप्ताहिक राशिफल आपके लिए खास है। शनि देव यानि कर्मफलदाता और कलियुग के न्यायाधीश आपकी ही राशि में विराजमान होकर इस हफ्ते आपको परिश्रम का फल देने जा रहे हैं। ऑफिस में आपके काम से वरिष्ठ अधिकारी या बॉस प्रसन्न रहेंगे। परिवार के साथ घुमने का प्लान बना सकते हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर विशेष ध्यान देना होगा, वरना आप लक्ष्य से भटक सकते हैं। किसी समारोह में भाग लेने का अवसर भी प्राप्त हो सकता है। धन के मामले में लाभ होगा। बाजार में फंसा धन प्रयास करने पर मिल सकता है।
read more : तबादलों के बीच IAS अधिकारियों के हुए प्रमोशन, आदेश जारी, देखें कहां मिली नवीन पदस्थापना?
december weekly horoscope 2023 : कुंभ राशि (Aquarius)- 19 दिसंबर से आरंभ होने वाला सप्ताह आपके कुछ मामलों में चुनौती लेकर आ सकता है। शनि की साढ़े साती भी आपकी राशि पर चल रही है। इसलिए धन के मामले में विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। अहंकार और क्रोध पर काबू पाने का प्रयास करें। नहीं तो आपके बने बनाए कार्य भी बिगड़ सकते हैं। विद्यार्थियों को लक्ष्य को पाने के लिए कठोर परिश्रम करना पड़ेगा। व्यर्थ की भागदौड़ बनी रहेगी। इसे कम करने का प्रयास कों। दांपत्य जीवन में कुछ भ्रम की स्थिति भी बन सकती है। वाणी को मधुर रखने का प्रयास करें। कर्ज लेने से बचें।
read more : “गलत काम करवाती है वार्डन” छात्राओं ने कलेक्टोरेट पहुंचकर लगाई गुहार, जांच के आदेश
december weekly horoscope 2023 : मीन राशि (Pisces)- आपके लिए यह सप्ताह खुशियों से भरा रहने वाला है। देव गुरू बृहस्पति आपकी राशि में विराजमान हैं। शिक्षा, प्रशासन से जुड़े लोगों को विशेष लाभ मिल सकता है। घर किसी महंगी चीज को खरीद कर ला सकते हैं। मान सम्मान में वृद्धि होगी। पढ़ाई के लिए जो विद्यार्थी विदेश जाना चाहते हैं उन्हें सफलता मिल सकती है। विवाह में आने वाली बाधा दूर होगी। ऑफिस में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। ऑफिस के कार्यों से यात्रा भी करनी पड़ सकती है। दांपत्य जीवन के लिए ये सप्ताह अच्छा है। संतान सुख प्राप्त होगा। पेट संबंधी रोग हो सकता है। खानपान पर ध्यान देना होगा।