Aaj ka Rashifal : आज है नवरात्रि का पांचवा दिन, जानें कैसा रहेगा जातकों का राशिफल

1 min read

Aaj ka Rashifal : नई दिल्ली। ज्योतिष के अनुसार कुल 12 राशियों को बताया गया है। राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। वहीं रोजाना ​राशिफल घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है। आज हम 26 मार्च की राशियों के बारे में जानेंगे।

 

मेष राशि – Aaj ka Rashifal

आज व्यापार में पार्टनर के साथ झड़प हो सकती है, सावधानी से रहें। आज का दिन मिलाजुला से रहने वाला है क्योंकि आज मानसिक चिंताए बनी रहेंगी। इमोशनल होने से बचें अन्यथा कोई फायदा उठा सकता है। स्वास्थ्य भी थोड़ा नरम रहेगा परंतु परिवार का साथ आपका हौसला बढ़ाएगा। साथ ही धन की स्थिति भी काफी अच्छी रहेगी। प्रेम संबंध आज अच्छे रहेंगे, पार्टनर को समय जरूर दें।

वृषभ राशि – Aaj ka Rashifal

काफी क्रिएटिव रहेंगें जिसकी वजह से ही आज काफी रचनात्मक कार्यों में हिस्सा भी लेंगे। मूड भी आज काफी रोमांटिक रहेगा। शाम को घूमने फिरने के लिए बाहर जाएंगे। आज बिसिनेस में लाभ का योग बनता है। लेकिन छोटे भाई बहन या मित्रों से किसी बात पर कहासुनी हो सकती है। अपने जीवन साथी को महत्व दे बाहर के लोगों की बजाय।

मिथुन राशि – Aaj ka Rashifal

आज आपके लव रिलेशन के लिए दिन अच्छा नहीं है, संभाल कर चलें। साथ ही पेट मे दर्द हो सकता है। गलत खाने से बचें। छात्रों को आज फोकस बना कर रखने की जरूरत है। नीच की स्थिति ध्यान भटका सकती है। आज आपका व्यक्तित्व बहुत ही प्रभावशाली रहेगा। कार्यक्षेत्र हो या घर आपका महत्व समझा जाएगा, लेकिन सेहत का ध्यान रखें। अधिक मिर्च मसाले का खाना पेट में तकलीफ कर सकता है। लव रिलेशनशिप में तर्क वितर्क करने से बचें।

कर्क राशि – Aaj ka Rashifal

राशि स्वामी आज उच्च होकर लाभ स्थान में बैठा है, जिसकी वजह से आज आपको जो पुरानी कफ कोल्ड की शिकायत थी उसमे सुधार होगा। आज मीडिया कपड़े के व्यापारी और चांदी के व्यापारियों के लिए दिन लाभकारी रहेगा। खर्चों की अधिकता बजट बिगाड़ सकती है। सोच समझ कर खर्चे करें। साथ ही आज मन अपने आप ही कुछ चिड़चिड़ा से हो सकता है। आज मां के साथ झगड़े जैसी स्थिति बन सकती है। रिश्तों में मिठास आपको बना कर रखनी पड़ेगी वरना बिगड़ सकते हैं।

सिंह राशि – Aaj ka Rashifal

 आज सरकारी कार्यों जिसका की आपको लंबे समय से इन्तज़ार है पूरा हो पाएंगे। विदेश सर संबंधित अच्छी खबर मिल सकती है। आज सारा फोकस संतान की ओर रहेगा। किसी एग्जाम का परिणाम जिसका लंबे समय से इंतज़ार था उसमें सफलता मिलने का समय है। तकनीकी शिक्षा की ओर ध्यान भी जाएगा। रिलेशनशिप मधुर होंगे और साथ ही मजबूत भी होंगे।

कन्या राशि – Aaj ka Rashifal

आज आपको छोटी छोटी बात पर ग़ुस्सा आ सकता है, थोड़ा नियंत्रण रखें। प्रॉपर्टी वाहन लेने के लिए समय अच्छा है, परंतु सोच समझकर लें। विवादित प्रॉपर्टी लेने से बचें। बिज़नेस करने वालों के लिए, पार्टनरशिप वालों के लिए दिन बहुत अच्छा है। अगर पार्टनरशिप करना चाहते हैं तो कर सकते हैं। जो  लोग नौकरी में हैं उनकी प्रमोशन के लिए समय अच्छा है। जीवन साथी के साथ उलझने से बचें।

तुला राशि – Aaj ka Rashifal

आज वाणी पर नियंत्रण रखना बहुत ही जरूरी होगा, वरना पुराने संबंध बिगड़ सकते हैं। परंतु आज भाग्य काफी प्रबल रहेगा, सारे काम शाम होते होते बन जाएंगे, लेकिन बावजूद उसके मन विचलित रहेगा। करियर की दृष्टि से दिन मज़बूत है। नौकरी की तलाश आज खत्म हो जाएगी। पार्टनर के साथ कभी गरम कभी नरम वाला मूड रहेगा।

वृश्चिक राशि – Aaj ka Rashifal

आज बड़े भाई के साथ संबंध मधुर तो होंगें ही साथ ही उनसे लाभ भी होगा। सोने के व्यापारियों के लिए दिन उतार चढ़ाव का होगा, कार्यक्षेत्र में आपकी प्रशंसा होगी। आपकी रचनात्मक गतिविधियों के परिणाम आने वाले समय में दिखेंगे। अगर आज प्रॉपर्टी लेना या बेचना चाहते हैं तो क्रय विक्रय के लिए दिन अच्छा है। अगर विवाह के लिये सोच रहे हैं तो थोड़ा रुक जाना अच्छा होगा।

धनु राशि- Aaj ka Rashifal

राजनीति में सफलता का योग। आज आपका नाम होगा। घर-मकान, वाहन, प्रॉपर्टी जमीन से जुड़े मामलों में लाभ का योग बना हुआ है। खरीद बेच कर सकते हैं। मेहनत पराक्रम से ही आज अपना मुकाम हासिल कर पाएंगे।  मित्रों के सहयोग से आज कोई मुश्किल काम सफल और आसान हो जाएगा। सुख साधनों के अर्जन मैं आज दिन बीतेगा। पार्टनर के स्वास्थ्य का ध्यान आज रखें।

मकर राशि  – Aaj ka Rashifal

आज परिवार के सभी सदस्य साथ बैठकर समय बिताएंगे। आज अपने मन की बात मन में रखेंगे किसी से साझा करने में संकोच करेंगे जो कि ठीक व्यवहार नहीं है। आज पूरा ध्यान पैसा कमाने पर रहेगा, साथ ही परिवार के प्रति सभी ज़िम्मेदारी  कैसे पूरी करनी हैं उसमें व्यस्त रहेंगे। मां के स्वास्थ्य का ध्यान रखे बिगड़ सकता है। प्रेम संबंध में आज काफी इमोशनल महसूस करेंगे।

कुंभ राशि-Aaj ka Rashifal

आज आपका स्वास्थ्य वैसे तो मज़बूत होगा लेकिन नर्वस सिस्टम कमज़ोर रहेगा। साथ ही पैरों में दर्द महसूस कर सकते हैं। पिता के साथ आज किसी बात पर विवाद या मनमुटाव हो सकता है, दूरी बनाकर रखें। किसी खास करीबी मित्र से भी धोखा खा सकते हैं या संबंध  बिगड़ सकते हैं। लेकिन ये समय किसी ऊंचे पद पर बैठने का है, बस मेहनत करते रहें। अगर किसी से प्यार करते हैं तो आज शादी के लिए प्रोपोज़ कर दीजिए।

मीन राशि- Aaj ka Rashifal

आज पढने वाले बच्चों का ध्यान भटकाव हो सकता है, फोकस बनाये रखें। आज धन सम्बन्धी मैटर्स में संभाल कर चलें, क्योंकि धन का नुकसान हो सकता है। वाणी पर भी नियंत्रण रखें वर्ना बने बनाये काम बिगड़ सकते हैं।    आज अपने सभी कार्यों को बहुत ही समझदारी से सुलझा लेंगे, घूमने जाने का प्रोग्राम शाम को बनेगा।  आज बहुत डिप्रेस महसूस कर सकते हैं लेकिन आज के दिन मित्रों से मुलाकात काफी खुशनुमा बना देगी। पार्टनर भी आपकी खुशी में शामिल होगा।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours