दल बदल की सियासत: आम आदमी पार्टी को लगा बड़ा झटका, यहां 10 AAP पार्षद बीजेपी में हुई शामिल..

1 min read

सूरत,गुजरात:- Aam Aadmi Party corporators join BJP : गुजरात में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा। सूरत आम आदमी पार्टी में बगावत हो गई है। आधा दर्जन पार्षद आप को छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। इससे पहले चार पार्षद बीजेपी में शामिल हुए थे। इस प्रकार आप के कुल 10 पार्षदों ने पार्टी से बगावत कर बीजेपी में आ गए है। गुजरात के गृह मंत्री हर्ष सांघवी की मौजूदगी में शुक्रवार को अरविंद केजरीवाल के पार्षदों ने भगवा पार्टी का दामन थाम लिया लिया है।

तो इसलिए बीजेपी में शामिल हुए आप पार्षद

Aam Aadmi Party corporators join BJP : गुजरात के गृह मंत्री हर्ष सांघवी ने कहा कि हम सभी AAP पार्षदों का हमारी पार्टी में स्वागत करते हैं। वे जानते हैं कि उन्होंने भाजपा में शामिल होकर सही फैसला लिया है। किसी ने उन्हें लालच या दबाव नहीं डाला। उन्होंने महसूस किया कि आप की नीतियां उनके क्षेत्रों के विकास में बाधक बन रही हैं। वे सूरत शहर को विकसित करने के लिए भाजपा में शामिल हुए हैं।

Aam Aadmi Party corporators join BJP :

Aam Aadmi Party corporators join BJP : बीजेपी पार्टी पदाधिकारी ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि स्वाति क्याडा, निराली पटेल, धर्मेंद्र वावलिया, अशोक धामी, किरण खोखानी और घनश्याम मकवाना ने भाजपा की सदस्यता ली। इससे पहले आम आदमी पार्टी के चार पार्षद रीता खैनी, ज्योति लठिया, भावना सोलंकी और विपुल मोवालिया बीजेपी में शामिल हुए थे।

अब बीजेपी के सदस्यों की संख्या हुई 103

Aam Aadmi Party corporators join BJP : आपको बता दें कि 2021 के गुजरात निकाय चुनावों मे आम आदमी पार्टी ी ने सूरत नगर निगम (SMC) में 27 सीटों पर कब्जा किया था। एसएमसी में कुल 120 सीटें हैं। इनमें से 93 पर बीजेपी जीती। कांग्रेस किसी भी सीट पर जीत दर्ज करने में नाकाम रही। आप से 10 नगरसेवकों के शामिल होने के बाद अब भाजपा के सदस्यों की संख्या 103 हो गई है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours