Actor Kanal Kannan Arrested साउथ फिल्म इंडस्ट्री के पॉपुलर स्टंट मास्टर और एक्टर कनाल कन्नन एक बार फिर कानूनी दांव पेंच में फंस गए हैं। कनाल कन्नन को नागरकोइल में साइबर क्राइम पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दरअसल, एक्टर पर आरोप है कि उन्होंने सोशल मीडिया पर एक आपत्तिजनक वीडियो शेयर किया है। इन पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का भी आरोप लगा है। अधिकारियों ने स्थिति से निपटने और साइबर अपराध कानूनों के तहत उनको तुरंत गिरफ्तार कर लिया।
सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो
Actor Kanal Kannan Arrested कुछ दिन पहले स्टंट मास्टर ने अपने ट्विटर पर एक विदेशी पादरी का वीडियो शेयर किया, जिसमें वो एक छोटी लड़की के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं। इस ट्वीट के कैप्शन में एक्टर ने लिखा, “यही है विदेशी धार्मिक संस्कृति की सच्ची स्थिति???!!!! धर्मांतरित हिंदुओं सोचो!!!! पश्चाताप!!!।”
வெளிநாட்டு மத கலாச்சாரத்தின் உண்மை நிலை இதுதான்???!!!!
மதம் மாறிய இந்துக்களே சிந்தியுங்கள்!!!!
மனம் திரும்புங்கள்!!!@hindumunnani_tn @RSSorg @VHPDigital @elangovan_HM @ManaliManoharHM @RajeshHM_org @JSKGopi pic.twitter.com/swPGJJxgnv
— kanal kannan (@kannan_kanal) June 18, 2023
साइबर क्राइम ब्रांच ने दर्ज की शिकायत
Actor Kanal Kannan Arrested कनाल कन्नन की इस पोस्ट की ट्विटर पर अन्य लोगों ने काफी आलोचना की थी। इस वीडियो को देखने के बाद कन्याकुमारी जिले के थिट्टुविलाई इलाके के डीएमके आईटी विंग के सदस्य ऑस्टिन बेनेट ने कनाल कन्नन के खिलाफ नागरकोइल क्राइम ब्रांच में शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद नागरकोइल साइबर क्राइम ब्रांच पुलिस ने मामला दर्ज किया और कनाल कन्नन पर 2 धाराओं के तहत मामला दर्ज किया।
Actor Kanal Kannan Arrested पूछताछ के बाद किया गिरफ्तार
Actor Kanal Kannan Arrested सोमवार को क्राइम ब्रांच पुलिस ने कनाल कन्नन को पूछताछ के लिए उपस्थित होने के लिए समन जारी किया था। जिस पर स्टंट मास्टर सुबह करीब 10 बजे नागरकोइल पुलिस स्टेशन में जांच के लिए उपस्थित हुए। जांच के बाद साइबर अपराध पुलिस ने उनको को गिरफ्तार कर लिया और फिर न्यायिक रिमांड के लिए जिला मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया है।
पहले भी हुई गिरफ्तारी
Actor Kanal Kannan Arrested विशेष रूप से, स्टंट मास्टर ने तमिल फिल्म उद्योग में सुपरस्टार रजनीकांत से लेकर थलपति विजय जैसे कई प्रमुख अभिनेताओं के साथ काम किया है। वह लोकप्रिय हिंदू संगठन हिंदू मुन्नानी के राज्य अध्यक्ष भी हैं और इसकी कला और साहित्य विंग का नेतृत्व करते हैं। पिछले साल भी कन्नन, एक द्रविड़ संगठन की शिकायत के बाद तर्कवादी नेता पेरियार ईवी रामासामी के खिलाफ उनकी टिप्पणी के लिए गिरफ्तार किए गए थे।