एंटरटेनमेंट डेस्कः-भोजपुरी सिनेमा के बाद अब हिंदी टीवी सीरियल्स में अपने हुस्न के जलवे बिखेर रही मोनालिसा हमेशा ही किसी न किसी कारण सुर्खियों में रहती हैं। आज वह किसी भी पहचान की मोहताज नहीं रह गई हैं। फैंस एक्टिंग के अलावा उनकी बोल्डनेस के दीवाने रहते हैं।
क्लीवेज फ्लॉन्ट करती दिखीं मोनालिसा
मोनालिसा अब एक बार फिर से सुर्खियां बटोर रही हैं। एक्ट्रेस ने क्रिसमस के मौके पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें उनका बोल्ड लुक दिखाई दे रहा है। उनकी अदाएं और एटीट्यूड वाकई कमाल का है। इन तस्वीरों में मोनालिसा डीप नेक क्रॉप टॉप पहने क्लीवेज फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं। एक्ट्रेस का ये अंदाज अब सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।
मोनालिसा ने एक साथ पांच तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह एंगल में दिलकश पोज देती नजर आ रही हैं। इस दौरान वह काफी हॉट और बोल्ड लग रही हैं। न्यूड मेकअप, लाइट शेड लिपस्टिक और ओपन हेयर के साथ मोनालिसा ने अपने लुक को और ग्लैमरस बनाया है। क्वीन एक बार फिर से बोल्डनेस की सारी हदें तोड़ती दिख रही हैं।
यूजर बोला- ऐसा कैसे चलेगा…
हालांकि, इस बीच एक यूजर ने कॉमेंट करते हुए पूछा कि ऐसा कैसे चलेगा। वहीं, कुछ लोगों ने फोटोज को काफी ब्यूटीफुल बताया है। एक्ट्रेस के इस इंस्टाग्राम पोस्ट को खूब पसंद किया जा रहा है। फोटोज पर अब तक 57 हजार से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं, जबकि बड़ी संख्या में यूजर्स ने कॉमेंट भी किया है। वैसे, बता दें कि फैंस मोनालिसा की हर अदा को देखना पसंद करते हैं।