एंटरटेनमेंट डेस्कः-प्रियंका चोपड़ा की कजिन और एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा आज 33 साल की हो गई हैं। 22 अक्टूबर, 1988 को हरियाणा के अंबाला में पैदा हुईं परिणीति ने 10 साल पहले 2011 में आई फिल्म “Ladies vs Ricky Bahl” से करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में उन्होंने डिंपल चड्ढा का किरदार निभाया था। आज के वक्त में एकदम फिट और छरहरी दिखने वाली परिणीति हमेशा ऐसी नहीं थी। एक समय परिणीति का वजन 86 किलो तक पहुंच गया था। बाद में उन्होंने प्रॉपर वर्कआउट और सही डाइट से खुद को फैट से फिट बनाया।
86 से 57 किलो तक, ऐसे घटाया परिणीति ने अपना वजन
कभी 86 किलो के वजन वाली परिणीति चोपड़ा आज 57 किलो की हैं। फिल्मों में आने की इच्छा ही सही, वजन घटाने के लिए उन्होंने काफी मशक्कत की है। एक साक्षात्कार में उन्होंने बताया है, ”मैं केवल 25 साल की थी और मेरे पास मोटा दिखने की कोई वजह नहीं थी। मैंने स्लिम दिखने के लिए बहुत मेहनत की है। मैं कपड़े न फिट होने की सोच से भी थक चुकी थी और विकल्प यही था कि मैं फिट हो जाऊं।”
परिणीति ने अपना वजन कम करने के लिए कोई एक चीज फॉलो नहीं की। उन्होंने फिट होने के लिए डिफरेंट स्टाइल अपनाईं। एक इंटरव्यू में परिणीति ने बताया था कि वो रोज सुबह जॉगिंग करने के बाद ध्यान करती थीं। स्विमिंग या घुड़सवारी उनके डेली रुटीन में शामिल था।एक प्रॉपर रुटीन फॉलो करते हुए परिणीति ने खुद को फिट बनाया और अपना वजन 28 किलो तक कम किया। अब परिणीति सिर्फ 58 किलो की हैं।
परिणीति कपड़े फिट न आने के बारे में सोच-सोच कर ही थक चुकी थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक समय वो 38 इंच की वेस्ट वाली जीन्स पहनती थीं। हालांकि अब परिणीति फिट हैं और उनकी वेस्ट भी 30 इंच हो चुकी है। इसके लिए उन्होंने जिम में वेट ट्रेनिंग एक्सरसाइज की मदद ली। उनके वर्कआउट रिजीम में सवेरे जॉगिंग से लेकर डांस प्रैक्टिस तक कई चीजें शामिल हैं।
पिज्जा की शौकीन परिणीति ने वजन घटाने के लिए फास्टफूड से तौबा कर ली है। परिणीति सुबह के नाश्ते में एक ग्लास दूध, ब्राउन ब्रेड, दो अंडे (सफेद जर्दी) और कभी-कभी जूस लेती हैं। दोपहर के खाने में वो दाल-रोटी, ब्राउन राइस, ग्रीन सलाद और हरी सब्जियां लेती हैं।