रायपुरः- छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा के 8 अफसरों का तबादला किया है। इसे लेकर मंत्रालय के सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से शुक्रवार को एक आदेश जारी कर दिया गया। रायपुर, सरगुजा, दुर्ग, दंतेवाड़ा, कोरबा, सुकमा, राजनांदगांव और बस्तर जिले के अफसरों की अदला-बदली की गई है।
राज्य शासन द्वारा जारी आदेश के मुताबिक संतन देवी जांगड़े को विशेष कर्मचारी बोर्ड सरगुजा का उपायुक्त बनाया गया है। पद्मिनी भोई, एडिशनल कलेक्टर दुर्ग और अश्विनी देवांगन सीईओ जिला पंचायत दुर्ग बनाये गए हैं।
वहीं अभिषेक अग्रवाल, अपर आयुक्त नगर निगम रायपुर, सूर्यकिरण तिवारी, महाप्रबंधक सीएसआईडीसी, नूतन कुमार कवर, सीईओ जिला पंचायत कोरबा, मुकेश रावटे, संयुक्त कलेक्टर दुर्ग, कौशल प्रसाद तेंदुलकर, डिप्टी कलेक्टर कोरबा पदस्थ किए गए है। सामान्य प्रशासन विभाग ने यह आदेश जारी किया है।