एंटरटेनमेंट डेस्क:- अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद से शहनाज गिल बुरी तरह से सदमे में चली गई थीं। हालांकि अब वह खुद को संभालने लगी हैं। शहनाज ने अपने काम भी करने शुरू कर दिए है। साथ ही साथ अपनी जिंदगी को खूब इंजॉय कर रही हैं। हाल में ही शहनाज गिल अपने दोस्त की इंगेजमेंट में पहुंचे थीं जहां वह खास अंदाज में दिखी। इतना ही नहीं, अपने दोस्त की सगाई में उन्होंने जमकर ठुमके भी लगाए।
शहनाज का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें अपने दोस्तों के साथ वह मस्ती की मूड में दिखाई दे रही हैं और जिंगाट गाने पर जमकर डांस कर रही हैं। शहनाज के साथ अरबाज की गर्लफ्रेंड जॉर्जिया एंड्रियानी, मोनालिसा और परितोष त्रिपाठी जैसे कलाकार भी दिखाई दे रहे हैं। शहनाज गिल को मस्ती करते हुए देखना फैंस को काफी अच्छा लग रहा है। उनके वीडियो पर कमेंट करते हुए कई फैंस ने लिखा कि शहनाज को जिंदगी में आगे बढ़ते देखना अच्छा लग रहा है।