Chhattisgarh: AICC के राष्ट्रीय सचिव विकास उपाध्याय बने ऑब्जर्वर, संभालेंगे पंजाब की जिम्मेदारी..

1 min read

रायपुर: पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने अपनी विधानसभा वार अपने ऑब्जर्वर की सूची जारी कर दी है। पार्टी हाईकमान ने राष्ट्रीय सचिव विकास उपाध्याय को  गुरुवार को पंजाब राज्य के जालंधर के लिए चुना है जहां वह ऑब्जर्वर की जिम्मेदारी संभालेंगे।

ज्ञात हो कि इस निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत विधानसभा की 9 सीटें आती हैं, जिनमें फिल्लौर, नकोदर, शाहकोट, करतारपुर, जालंधर पश्चिम, जालंधर सेंट्रल, जालंधर कैंट, जालंधर कैंट, जालंधर उत्तर व आदमपुर शामिल हैं। 

पंजाब में 20 फरवरी को मतदान होना है, ऐसे में इन सभी विधानसभा सीटों पर कांग्रेस की जीत दर्ज हो जिसे लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। इधर कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव विकास उपाध्याय ने जिम्मेदारी मिलते ही पंजाब में अपने पिरिचित कांग्रेस नेताओं से फोन पर चर्चा कर चुनाव प्रचार की आगामी कार्य योजना की विस्तृत जानकारी ली है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours