मुंबई: Aishwarya Rai’s Eyes Sexy महाराष्ट्र सरकार में बीजेपी कोटे से मंत्री विजय कुमार गावित शायद बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय की खूबसूरत आंखों का राज जानते हैं। राज्य के आदिवासी विकास मंत्री गावित ने कहा है कि ऐश्वर्या राय की आंखें इसलिए खूबसूरत हैं क्योंकि वह नियमित रूप से मछली खाती थीं। मंत्री जी राज्य के धुले जिले में मछुआरा समुदाय द्वारा आयोजित एक समारोह को संबोधित कर रहे थे। समारोह में उनके संबोधन की यह क्लिप सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।
Aishwarya Rai’s Eyes Sexy मछली खाने का महत्व और फायदे बताते हुए जनसभा में गावित ने ऐश्वर्या राय की खूबसूरत आंखों के बारे में टिप्पणी की। उन्होंने कहा, “आपने ऐश्वर्या राय की आंखें देखी होंगी। वे कितनी खूबसूरत हैं। वह कर्नाटक के मैंगलोर के तटीय इलाके में पली-बढ़ीं। वह नियमित रूप से मछली खाती थीं और इसीलिए उनकी आंखें इतनी खूबसूरत हैं।”
Read More: हेड कॉन्सटेबल महिला के साथ बना रहा था संबंध, किसी ने रिकॉर्ड करके वायरल कर दिया वीडियो
Aishwarya Rai’s Eyes Sexy
Aishwarya Rai’s Eyes Sexy गावित इतने पर ही नहीं रुके। उन्होंने युवाओं को भी मछली खाने की नसीहत दी और कहा, “अगर युवा मछली खाना शुरू कर दें तो उनकी आंखें भी खूबसूरत दिखने लगेंगी और वे बड़ी आसानी से लड़कियों का दिल जीत सकते हैं।” 68 वर्षीय गावित धुले में मछुआरों को मछली पकड़ने का सामान वितरित करने आए थे। मंत्री ने ये भी कहा कि मछली खाने से त्वचा में भी निखार आएगा क्योंकि मछली में तेल होता है वह आंखों और त्वचा को काफी फायदा पहुंचाता है।
Aishwarya Rai’s Eyes Sexy बता दें कि गावित, नंदुरबार से भाजपा विधायक हैं और उत्तरी महाराष्ट्र के एक प्रभावशाली आदिवासी नेता माने जाते हैं। उनकी बेटी हिना नंदुरबार लोकसभा क्षेत्र से भाजपा की सांसद हैं। गावित भाजपा से पहले एनसीपी में भी रह चुके हैं। वह पत्रकारों को धमकाने के मामले में भी पहले विवादों में रह चुके हैं।
Read More: विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा को तगड़ा झटका! इस बड़े नेता ने दिया इस्तीफा