Akanksha Dubey Suicide: क्या हुआ था भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा पांडेय के साथ, जो कर ली खुदकुशी? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में होगा खुलासा

1 min read

पटनाः Akanksha Dubey Committed Suicide भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने बनारस के एक होटल में आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि सारनाथ थाना क्षेत्र के सोमेंद्र होटल में मॉडल और एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने फांसी लगाकर अपनी जान ले ली। आकांक्षा भदोही जनपद के चौरी थाना क्षेत्र के परसीपुर की निवासी थीं। भोजपुरी इंडस्ट्री का वो जाना माना चेहरा थीं।

Read More: जेल में सेक्स की मांग कर रही है ये महिला, इस मामले में पिछले 18 सालों से काट रही है सजा

Akanksha Dubey Committed Suicide आकांक्षा ने ‘वीरों के वीर’ और ‘कसम पैदा करने वाले की 2’ नाम की फिल्मों में काम किया था। एक्ट्रेस ने ये कदम क्यों उठाया इस बारे में अभी पता नहीं चल पाया है। इस खबर के आने के बाद भोजपुरी इंडस्ट्री में शोक पसर गया है। सभी को इससे बड़ा झटका लगा है।

Akanksha Dubey Committed Suicide आकांक्षा दुबे तीन साल की उम्र में पेरेंट्स के साथ मुंबई शिफ्ट हुई थीं। उनके पेरेंट्स उन्हें आईपीएस अफसर बनाना चाहते थे, लेकिन उनका मन डांस और एक्टिंग में था। बचपन से ही उन्हें टीवी देखने पसंद था। इसी पैशन को फॉलो करने के बाद वो फिल्मी दुनिया में आई थीं। मुंबई में पढाई करने के बाद आकांक्षा ने अपना करियर फिल्मों में शुरू किया था। उन्होंने बताया था कि उनकी दोस्त पुष्पांजलि पांडे ने इसमें उनकी मदद की थी।

Read More: विधानसभा चुनाव से पहले कर्मचारी संगठन करेंगे आंदोलन? प्रदेश सरकार की बढ़ सकती हैं मुश्किलें

Akanksha Dubey Committed Suicide रिपोर्ट्स के मुताबिक, 17 साल की उम्र में आकांक्षा दुबे ने भोजपुरी सिनेमा में कदम रखा था। यहां उन्होंने डायरेक्टर आशी तिवारी के साथ कुछ फिल्मों में काम किया। हालांकि उन्हें कई बार रिजेक्शन का सामना भी करना पड़ा था। बताया जाता है कि साल 2018 में आकांक्षा डिप्रेशन में चली गई थीं। इसके बाद उन्होंने फिल्मी पर्दे से दूरी बना ली थी। उन्होंने कहा था कि नए आर्टिस्ट को नए जैसा ट्रीट नहीं किया जाता है। इसकी वजह से लोगों का आत्मविश्वास टूटता है।

Akanksha Dubey Committed Suicide

आकांक्षा दुबे ने फिल्मों में दोबारा वापसी करने का श्रेय अपनी मां को दिया था। उन्होंने कहा था कि मुश्किल समय में उनकी मां ने उन्हें सपोर्ट किया। फिल्मों के अलावा कई बढ़िया गानों के म्यूजिक वीडियो में भी काम किया था। 2021 में आया एक्ट्रेस का गाना ‘तुम जवान हम लाइका’ ब्लॉकबस्टर हिट साबित हुआ था। उन्होंने खेसारी लाल यादव के साथ ‘नाच के मालकिनी’ वीडियो में भी काम किया था। उनके ब्लॉकबस्टर हिट गानों में ‘भुअरी’, ‘काशी हिले पटना हिले’, ‘नमरिया कमरिया में खोस देब’ शामिल हैं।

Read More: स्मृति ईरानी ने सुशांत सिंह को किया याद, आंख से झलके आंसू 

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours