10.9 C
Munich
Tuesday, May 30, 2023

आकांक्षा दुबे के कमरे से मिली शराब की बोतल और कई संदिग्ध समान, आधी रात कमरे में आया था एक लड़का

Must read

वाराणसीः  Akanksha dubey suicide case latest भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री और मॉडल आकांक्षा दुबे (25) रविवार को सारनाथ क्षेत्र के बुद्धा सिटी कॉलोनी स्थित एक होटल के कमरा नंबर 105 में मृत मिलीं। शनिवार की रात आकांक्षा बर्थडे पार्टी में जाने की बात कह कर कैब से होटल से निकली थीं। रात 1रू55 बजे के लगभग एक युवक आकांक्षा को उनके कमरे में छोड़ने गया था। युवक लगभग 17 मिनट बाद आकांक्षा के कमरे से बाहर निकला और फिर दरवाजा नहीं खुला।

Akanksha dubey suicide case latest रविवार की सुबह नाटीइमली क्षेत्र में शूटिंग के लिए फिल्म के निर्देशक विकास श्रीवास्तव ने आकांक्षा के मेकअप मैन राहुल को कॉल कर उन्हें तैयार करने के लिए कहा। राहुल ने आकांक्षा को कॉल किया तो फोन नहीं रिसीव हुआ। इस पर उसने होटल स्टाफ को कॉल की। होटल स्टाफ ने आकांक्षा के कमरे के लैंडलाइन नंबर पर फोन किया तो रिसीव नहीं हुआ। इस पर राहुल और होटल स्टॉफ ने मास्टर-की के सहारे आकांक्षा के कमरे का दरवाजा खोला तो आकांक्षा बेड पर बैठी हुई थीं और उनके गले में दुपट्टे का फंदा था।

Akanksha dubey suicide case latest आननफानन इसकी सूचना पुलिस को दी गई। एसीपी सारनाथ ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम आई थी। प्रथम दृष्टया यही प्रतीत हुआ है कि आकांक्षा ने फांसी लगाकर जान दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। कमरे से बरामद शराब की खुली बोतल, सिगरेट के पैकेट, ग्लास और मोबाइल को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का है। आशंका जताई गई है कि अवसादग्रस्त होकर आकांक्षा ने आत्महत्या की है।

Akanksha dubey suicide case latest

वहीं, आकांक्षा की असामयिक मौत से भोजपुरी फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक की लहर है। भहोही जिले के चौरी बाजार क्षेत्र के बरदहां गांव के निवासी छोटेलाल दुबे परिवार के साथ एक अरसे से मुंबई में रह कर व्यवसाय करते हैं। छोटेलाल दुबे के तीन बच्चों में दूसरे नंबर की आकांक्षा ने मॉडलिंग से भोजपुरी म्यूजिक और फिल्म इंडस्ट्री में प्रवेश की थी। भोजपुरी फिल्म लायक हूं मैं नालायक नहीं की शूटिंग के लिए वह बीते 23 मार्च को वाराणसी आई थीं। फिल्म के हीरो, निर्देशक सहित 16 लोगों की टीम के साथ वह सारनाथ क्षेत्र के बुद्धा सिटी कॉलोनी स्थित एक होटल में ठहरी हुई थीं।

Akanksha dubey suicide case latest भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मौत से उसके पैतृक गांव भदोही के बरदहां में सभी लोग स्तब्ध हैं। गांव में सन्नाटा पसर गया है। आकांक्षा के चाचा मुन्ना दूबे ने बताया कि हम चार भाई हैं। दो भाई मुंबई में रहते हैं। जिसमें आकांक्षा के पिता छोटेलाल भी हैं। आकांक्षा की शुरुआती पढ़ाई सनराइज पब्लिक स्कूल लक्षापुर में हुई। सातवीं के बाद वह पिता संग मुंबई चली गई। वहीं से उसने टिकटॉक के माध्यम से फिल्मी दुनिया कदम रखा। रविवार को उसकी मौत की खबर से चाचा मुन्ना दुबे सहित परिवार के अन्य सदस्य काफी गमगीन हो गए।

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

12111/114spot_img

Latest article