All India Pregnant Job साइबर ठग अक्सर डर या लालच दिखाकर लोगों को अपना शिकार बनाते हैं। ऐसे ही लाखों की कमाई का लालच देकर ठगी करने वाले दो लड़कों को पकड़ा गया है। दरअसल, बहुत लोग इंटरनेट पर नौकरी खोजते हैं। हरियाणा के नूंह के रहने वाले इरशाद और एजाज ने इसी बात का फायदा उठाया। दोनों सोशल मीडिया पर जॉब ऑफर का प्रचार दिखाने लगे। लेकिन वो एक ऐसी नौकरी देने की बात कर रहे थे जिसके बारे में जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। जालसाज महिलाओं को प्रेग्नेंट करने के बदले लाखों रुपए देने का वादा कर रहे थे।
प्रेग्नेंट करो और लाखों कमाओ
All India Pregnant Job फर्जी नौकरी का प्रचार चलाने वाले इरशाद और एजाज को गिरफ्तार कर लिया गया है। दरअसल, दोनों आरोपी महिलाओं की तस्वीरों से प्रचार बनाते थे। प्रचार में लिखा रहता था कि यह महिला निसंतान है। इसके बच्चे नहीं हो रहे। इसे प्रेग्नेंट करने के बदले लाखों रुपए मिलेंगे। फिर आरोपी यह प्रचार सोशल मीडिया मंच जैसे फेसबुक आदि पर चलाया करते थे। अलग-अलग प्रचार में अलग-अलग महिलाओं की तस्वीर इस्तेमाल की जाती थीं। यह सभी तस्वीरें फर्जी थीं।
और ठगी का गंदा खेल
महिलाओं को प्रेग्नेंट करने के बदले लाखों की कमाई के बारे में देखते ही कई लोग जालसाजों के चंगुल में फंस जाते थे। वह लिंक के माध्यम से ठगों से संपर्क करते थे। पुलिस ने बताया कि जब कोई शख्स उनसे संपर्क करता था तब वो रजिस्ट्रेशन के लिए पैसे लेते थे। इतना ही नहीं, वो एक फॉर्म भरने के नाम पर भी पैसों की ठगी करते थे। लोगों से पर्याप्त पैसे ऐंठने के बाद जालसाज उन्हें ब्लॉक कर देते थे।
जानकारी के मुताबिक, इरशाद और एजाज हरियाणा के नूंह के रहने वाले हैं। दोनों यह फर्जी प्रचार सोशल मीडिया पर चलाया करते थे। इसके लिए उन्होंने फेक अकाउंट भी बनाया था। लोगों को ठगने के बाद वे उनसे संपर्क तोड़ देते थे। दोनों के पास चार से अधिक फेसबुक का फेक अकाउंट था। आरोपी को गिरफ्तार कर शनिवार को अदालत में पेश किया गया। दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।