बेलगावी। कर्नाटक के बेलगावी में तेंदुए की दहशत खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। बेलगावी जिले में आज फिर से एक तेंदुआ दिखा। जिसके बाद प्रशासन ने 22 सरकारी और निजी स्कूलों को बंद कर दिया है। जानकारी के अनुसार, जिला प्रशासन तेंदुए को पकड़ने के लिए हाथियों का इस्तेमाल करेगा।
all school closed announcement
तेंदुए को पकड़ने के लिए लगाई गई टीमें
बता दें कि बेलगावी में एक दिन पहले भी तेंदुए की दहशत के चलते स्कूलों को बंद रखा गया था। कर्नाटक वन विभाग और बेलगावी जिले के अधिकारियों ने एक तेंदुए को पकड़ने के लिए एक बड़ा अभियान शुरू किया है। इस तेंदुए को एक आवासीय क्षेत्र में घूमते देखा गया था। तेंदुए ने मजदूर पर भी हमला किया था। विभाग और पुलिस के 200 से अधिक कर्मचारियों को तेंदुए को पकड़ने के लिए लगाया गया है।
तेंदुए को पकड़ने में ली जाएगी हाथियों की मदद
वहीं, शहर के बीचोबीच स्थित बेलगावी के गोल्फ क्लब के परिसर में भी तेंदुए को घूमता हुआ देखा गया था। जिला प्रशासन तेंदुए को पकड़ने के लिए साकरेबेलू हाथी शिविर से दो हाथियों की मदद लेगा। इससे पहले सोमवार को शहर में तलाशी अभियान के दौरान तेंदुआ सामने आया था। हालांकि, इससे पहले कि कर्मचारी विशेष रूप से डिजाइन किए गए जाल को बिछा पाता, लेकिन उससे पहले ही वह भागने में सफल रहा और अचानक ही गायब हो गया।
Karnataka | 22 schools including govt and private ones are closed in the Belagavi district today after a leopard was seen in the area. Schools were closed yesterday as well. District administration to use elephants to catch the leopard.
— ANI (@ANI) August 24, 2022
22 स्कूलों को किया गया बंद
फिलहाल अधिकारियों को शहर भर में तेंदुए के पैरों के निशान मिले हैं। एहतियात के तौर पर 22 स्कूलों को बंद कर दिया गया है। तेंदुए की आवाजाही से निवासियों, विशेषकर माता-पिता और बच्चों में तनाव पैदा हो गया है। अधिकारियों ने लोगों से घरों से बाहर नहीं निकलने की अपील की है।