Amazing : 27 साल की मह‍िला ने 4 बच्चों को दिया जन्म, मां और चारो बच्चे स्वस्थ..

1 min read

हैदराबाद। तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में एक 27 वर्षीय महिला ने एक साथ 4 बच्चों को जन्म दिया है। यूं कहें तो महिला ने दो ट्विंस को जन्म दिया है। खास बात ये है कि चारों बच्चे बिलकुल हेल्दी और स्वास्थ हैं।

बताया जा रहा है कि महिला को प्रसव पीड़ा होने के बाद मीना मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसने 4 बच्चों को जन्म दिया। ये अपने आप में रेयर केस है। ऐसा बहुत कम देखा जाता है।

अस्पताल की डॉक्टर सोहेबा शुकू का कहना है कि केवल बच्चे ही नहीं बल्कि मां भी पूरी तरह स्वास्थ है। महिला ने  एक बेटे को और तीन बेटियों को जन्म दिया है। 

बता कें कि मह‍िला के पहले से ही दो बच्चे हैं और दोनों प्रसव सामान्य हुए थे। तीसरी बार में मह‍िला ने चार बच्चों को जन्म द‍िया. मह‍िला को पहले से ही मालूम था क‍ि उसके गर्भ में 4 बच्चे हैं।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours