गजब का जुगाड़: छोटी सी स्कूटर में शख्स ने रखी 37 कुर्सियां, पत्नी को भी बैठाया, आनंद महेंद्र को पसंद आई फोटो

1 min read
  • जो लोग ट्विटर पर रहे हैं वो जानते हैं कि Mahindra Group के चेयरमैन आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) वहां पर कैसी फोटोज, वीडियोज और जानकारी शेयर करते रहते हैं। आनंद महिंद्रा लोगों के लिए ज्ञानवर्धक चीजें लेकर आते हैं। संडे के दिन उन्होंने एक ऐसा ही ट्वीट किया। इसमें एक फोटो शेयर की है उन्होंने। एक शख्स मोपेड (स्कूटरी) पर बैठा है। उसकी स्कूटरी के पीछे लगभग 37 कुर्सियां रखी हैं। कई सारे मैट रखे हुए हैं। वहीं उसने अपनी पत्नी को स्कूटरी में आगे बैठा रखा है।

यह देखिए वो तस्वीर

इस फोटो को महिंद्रा ने ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा है, ‘अब आप समझ पाएंगे कि आखिर भारत में दुनिया में सबसे ज्यादा दोपहिया वाहन क्यों बनते हैं। हम व्हील के प्रति वर्ग इंच पर सबसे ज्यादा कार्गो कैरी करना जानते हैं…हम ऐसे ही हैं।’

लोगों को पति-पत्नी की यह तस्वीर काफी पसंद आई। कुछ लोगों ने तो कमेंट कर इस फोटो के साथ-साथ ऐसी ही कुछ और तस्वीरें शेयर की, जिसमें हम इंडियंस दोपहिया वाहन के साथ गजब के स्टंट्स करते भी दिख रहे हैं। लोग इसपर अपनी जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘यह खूबसूरती या अतुल्य भारत का टैलेंट है सर।’

पहले शेयर किया था जुगाड़ का एक वीडियो

बीते दिनों Anand mahindra ने एक Desi Jugaad वाला Video शेयर किया था। इसमें एक बच्चे ने मछली पकड़ने के लिए देसी जुगाड़ लगाया था। पर इसके साथ ही आनंद महिंद्रा ने उसमें जिंदगी का ज्ञान जोड़ दिया था। लोगों को सफलता के 3 नुस्खे दिए थे, जोकि यूजर्स को बहुत पसंद आए थे।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours