पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी सांसद का निधन, 72 साल की उम्र में अस्पताल में ली अंतिम सांस, निमोनिया के चलते भर्ती थे

1 min read

Ratan Lal Kataria Passed Away  पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री एवं अंबाला से सांसद रतन लाल कटारिया का लंबी बीमारी के बाद वीरवार तड़के निधन हो गया। रतन लाल कटारिया पिछले कई दिनों से चंडीगढ़ के पीजीआई में भर्ती थे। कल ही उन्हें मिलने हरियाणा भाजपा के प्रभारी बिपलब देव गए थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करीबी माने जाने वाले रतनलाल कटारिया के निधन के बाद हरियाणा में शोक की लहर है।

Ratan Lal Kataria Passed Away

PGI में 4 मई को मनाई थी 40वीं सालगिरह

Ratan Lal Kataria Passed Away सांसद रतनलाल कटारिया और उनकी धर्मपत्नी बंतो कटारिया की 4 मई को 40वीं सालगिरह थी। उन्होंने PGI में ही अपनी 40वीं सालगिरह मनाई थी। कटारिया ने लिखा ता कि इस शुभ अवसर पर आप सभी के आशीर्वाद का आकांक्षी हूं। जीवन के उतार-चढ़ाव में संघर्ष करते हर कदम पर एक दूसरे के साथ सुख-दुख बांटते समय कब निकल गया पता ही नहीं चला। हम सफर को 40वीं वैवाहिक वर्षगांठ की हार्दिक शुभकामनाएं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करते सांसद कटारिया। फाइल फोटो

Ratan Lal Kataria Passed Away 1980 में शुरू हुआ था राजनीतिक सफर

Ratan Lal Kataria Passed Away अंबाला से भाजपा उम्मीदवार रतन लाल कटारिया ने तीसरी बार दांव खेला था। तजुर्बे और पुराने चेहरे के चलते ही भाजपा ने सांसद रतनलाल कटारिया को अंबाला लोकसभा आरक्षित सीट से मैदान में उतारा। हालांकि इसी सीट से राज्यसभा सांसद कुमारी सैलजा से वह लगातार 2 बार हार चुके थे, लेकिन वर्ष 2014 के चुनाव में उन्होंने जीत का रिकार्ड बनाया। वे 1999 में भी इसी सीट से सांसद रह चुके हैं. 2014 में उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमार वाल्मीकि को हराया। 2019 में कुमारी सैलजा को हरा कर उन्होंने पुरानी हार का बदला भी ले लिया था। अपने लंबे राजनीतिक तजुर्बे और बेदाग छवि के चलते रतन लाल कटारियों को पार्टी ने टिकट दिया था।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours