Amit Shah Durg Visit छत्तीसगढ़ दौरे पर गुरुवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पंडवानी गायिका पद्मश्री उषा बारले से मुलाकात की। दुर्ग पहुंचते ही गृहमंत्री शाह सबसे पहले पद्मश्री गायिका से मिलने उनके सेक्टर-एक स्थित आवास पर पहुंचे। वहां पर दोनों के बीच करीब 20 मिनट तक बातचीत हुई। इस दौरान माना जा रहा है कि उषा बारले को पाटन विधानसभा से भाजपा उम्मीदवार बना सकती है। केंद्रीय मंत्री के साथ पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह, सांसद विजय बघेल, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव भी मौजूद रहे।
Amit Shah Durg Visit
Amit Shah Durg Visit केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भाजपा के ‘महा जनसंपर्क अभियान’ के तहत छत्तीसगढ़ के दुर्ग दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने पद्मश्री पंडवानी गायिका उषा बारले से मुलाकात की। राजनीतिक हलकों में इस बात की चर्चा है कि भाजपा उन्हें विधानसभा चुनाव में अपना प्रत्याशी बना सकती है। ऐसे में उन्हें अहिवारा या फिर पाटन से टिकट दिया जा सकता है। पाटन फिलहाल मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का विधानसभा क्षेत्र है। बताया जा रहा है कि, पद्मश्री लेने के दौरान उनके बातचीत करने के तरीके ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को प्रभावित किया था।
#WATCH | Union Home Minister Amit Shah meets Padma Shri Pandwani Singer, Usha Barle, in Chhattisgarh’s Durg, as part of BJP’s ‘Maha Jansampark Abhiyan’. pic.twitter.com/eWS2nVDYJh
— ANI (@ANI) June 22, 2023
शाह ने किया था घर आने का वादा
Amit Shah Durg Visit उषा बारले ने बताया कि, जब वो पद्मश्री लेने दिल्ली गई थीं तो वहां उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री के साथ खाना खाया था। उसी दौरान उन्होंने कहा कि मैं तुम्हारे घर आऊंगा। उन्होंने अपना वादा पूरा किया। उषा बारले ने कहा कि, राजनीति में आना है या नहीं, ये तो भविष्य बताएगा। फिलहाल उनकी राजनीति में जाने या चुनाव लड़ने की इच्छा नहीं है। कहा कि वे भाजपा में भी नहीं जा रही हैं। उन्हें किसी पार्टी से जोड़कर बदनाम न करें। आगे जो होगा वो देखा जाएगा।