सिहावा, धमतरी:- जिले के नगरी सिहावा इलाके के लोगों को एक बार फिर बड़ी राहत मिली है। इलाके में घूम रहे एक और तेंदुए को वन विभाग ने पकड़ लिया है।
इस इलाके से अब तक वन विभाग ने 3 तेंदुए पकड़े हैं। इन्ही तेंदुओं ने अब तक 4 लोगों को अपना शिकार बनाया है। आदमखोर तेंदुए को पिंजरे में कैद देख लोगों ने राहत की सांस ली है।
बिड़गुड़ी वन परिक्षेत्र अधिकारी दीपक गावड़े ने बताया कि, सिहावा गणेश घाट पर पहाड़ी के नीचे पिंजरा लगाया था जिसमें फिर एक तेंदुआ फसा है। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुँची। पकड़े गए तेंदुए को टाइगर रिजर्व क्षेत्र में छोड़ा जाएगा।