भाजपा की एक और लिस्‍ट जारी, पंडरिया विधानसभा सीट से भावना बोहरा को मिला टिकट

1 min read

BJP Candidate List: छत्‍तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर भाजपा ने प्रत्‍याशियों की एक और लिस्‍ट जारी कर दी है। भाजपा की तीसरी लिस्‍ट में केवल पंडरिया विधानसभा सीट के लिए भावना बोहरा को चुनावी मैदान में उतारा है।

रायपुर। Chhattisgarh BJP Candidate List: छत्‍तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के पहले चरण के 20 सीटों पर होने वाले मतदान के लिए भाजपा ने एक और उम्मीदवार का नाम घोषित कर दिया। भाजपा की ओर से जारी तीसरी लिस्‍ट में केवल पंडरिया विधानसभा सीट के लिए भावना बोहरा को चुनावी मैदान में उतारा है। इस तरह भाजपा ने पहले चरण की सभी सीटों के लिए प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए हैं।

भाजपा अब तक प्रत्‍याशियों की तीन लिस्‍ट जारी कर चुकी है। इसमें कुल उम्‍मीदवारों की संख्‍या 86 है। अभी भी चार सीटों के लिए उम्‍मीदवारों की घोषणा अभी भी शेष है। माना जा रहा है कि पार्टी एक-दो दिनों में इसे भी जारी कर देगी।

बतादें कि भाजपा ने पहली सूची में 21 उम्‍मीदवारों के नाम का ऐलान किया था। इसके बाद दूसरी सूची में 64 प्रत्‍याशियों के नामों की घोषणा की थी। इस तरह से अब तक भाजपा कुल 86 उम्‍मीदवारों के नाम की घोषणा कर चुकी है।

 

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours