एंटरटेनमेंट डेस्कः- बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अनुष्का अपनी हर एक्टिविटी फैन्स के साथ शेयर करती रहती हैं। चाहे पर्सनल लाइफ हो या फिर प्रोफेशनल हो वो अपने हर पल को अपने फैंस के साथ जरूर शेयर करती हैं।
हाल ही में अनुष्का शर्मा ने एक खास तस्वीर शेयर की है जिसमें उनकी दुनिया नज़र आ रही है। इस तस्वीर में विराट कोहली और इनकी 9 महीने की बेटी वामिका को प्ले एरिया में खेलते हुए देखा जा सकता है। अनुष्का ने ये तस्वीर शेयर करते हुए दोनों को अपनी दुनिया बताया। लेकिन इस बार भी उन्होंने बेटी का चेहरा दुनिया से छुपाये रखा। अनुष्का ने ये खूबसूरत तस्वीर शेयर करते हुए लिखा ‘मेरा दिल एक फ्रेम में’
आपको बता दें कि हाल में अनुष्का विराट कोहली से मिलने दुबई जा पहुंची हैं। वो फ़िलहाल क्वारांटीन पीरियड में हैं। इसलिए विराट से मिल नहीं सकती थीं। ऐसे में उन्होंने बालकनी से विराट को देखते हुए तस्वीरें शेयर की थीं। दोनों को को एक दूसरे से दूर देखा जा सकता है।
बता दें कि इसी साल 11 जनवरी को अनुष्का ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया था। दोनों अपनी लाडली के साथ समय बिता रहे हैं। कपल ने पहले ही तय किया हुआ था कि वो अपने बच्चे को मीडिया से दूर रखेंगे। इसलिए विराट और अनुष्का मीडिया के सामने आने से बच रहे हैं। वहीं फैंस वामिका की एक झलक पाने के इंतजार में हैं।