मोनॉकनी पहन Anushka Sharma ने दिखाया बोल्ड अवतार, तस्वीरें देख विराट कोहली का ऐसा रहा रिएक्शन..

1 min read

एंटरटेनमेंट डेस्कः- अनुष्का शर्मा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहने वालीं बॉलीवुड एक्ट्रेस में से एक हैं। अनुष्का अक्सर अपने लाइफ इवेंट्स फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। इन दिनों वह भले ही फिल्मों से दूर हों, लेकिन सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं। हाल ही में अनुष्का ने अपना ग्लैमरस फोटोशूट कराया है, जिसकी तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं।

लंबे समय बाद एक्ट्रेस ने बिकिनी लुक में अपनी झलक दिखाई है। तस्वीर में आप देख सकते हैं, अनुष्का रेडियम ग्रीन कलर की मोनॉकनी ड्रेस में पूल किनारे बैठे पोज दे रही हैं। फैंस को उनका यह बोल्ड अंदाज बेहद पसंद आ रहा है। फैंस के साथ ही पति विराट कोहली ने भी जमकर तारीफ की है। विराट ने एक इनोजी और हार्ट का साइन बनाया है।

आपको बता दें कि विराट अनुष्का ने साल 2017 में शादी की थी। दोनों एक दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे थे। वहीं इसी साल दोनों को बेटी हुई है जिसका नाम दोनों ने मिलकर ‘वामिका’ रखा है। वहीं, बेटी के जन्म के बाद से ही अभिनेत्री फिल्मों से दूर परिवार के साथ समय बिता रही हैं।

वर्कफ्रंट की बाते करें तो अनुष्का आखिरी बार शाहरुख खान के साथ फिल्म जीरो में नजर आई थीं। इसके अलावा उन्होंने बतौर प्रोड्यूसर भी ओटीटी पर अपनी शुरुआत की है। अनुष्का के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले ‘बुलबुल’ और ‘पाताल-लोक’ रिलीज हो चुकी है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours