कवर्धा : मंत्री टी.एस. सिंहदेव की अनुशंसा से सर्व सेन नाई समाज के लिए 10 लाख रूपए की स्वीकृति

1 min read

कवर्धा:- कबीरधाम जिले के प्रभारी मंत्री टी.एस. सिंहदेव की अनुशंसा पर कलेक्टर रमेश कुमार शर्मा ने कवर्धा विधानसभा अंतर्गत सामुदायिक भवन निर्माण कार्य के लिए प्रभारी मंत्री मद अंतर्गत 10 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी है।

कवर्धा नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत सर्व सेन नाई समाज के पास सामुदायिक भवन निर्माण कार्य के लिए 10 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी है। कार्य एजेंसी मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर पालिका कवर्धा को बनाया गया हैं।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours