लखनऊ: Archana Verma Join BJP निकाय चुनाव में समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका लगा है दरअसल, शाहजहांपुर से समाजवादी की मेयर प्रत्याशी अर्चना वर्मा भाजपा में शामिल हो गई है। इस बात की जानकारी राजधानी लखनऊ में प्रेस वार्ता के दौरान डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने दी है। इन्हें सपा ने महापौर प्रत्याशी घोषित किया था, लेकिन रविवार को उन्होंने सपा से नाता तोड़कर सबको चौंका दिया। अर्चना वर्मा ने लखनऊ में भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने भाजपा की सदस्यता लेने पर उन्हे बधाई दी है। बता दें कि अर्चना वर्मा वर्ष 2005 में जिला पंचायत अध्यक्ष बनीं थीं। वह चार बार विधायक और सपा सरकार में मंत्री रहे राममूर्ति वर्मा के बेटे राजेश वर्मा की पत्नी हैं।
Archana Verma Join BJP
Archana Verma Join BJP राजेश वर्मा 2022 के विधानसभा चुनाव में ददरौल सीट से सपा के प्रत्याशी थे। सपा ने 12 अप्रैल को महापौर प्रत्याशी के तौर पर अर्चना वर्मा के नाम की घोषणा की थी। पार्टी के नेता और कार्यकर्ता उनके चुनाव लड़ने की तैयारी में जुटे थे, लेकिन ऐन वक्त पर अर्चना ने पाला बदल दिया। गौरतलब है कि दो साल पहले जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में भी भाजपा ने सपा को ऐसे ही झटका दिया था। ऐन मौके पर सपा प्रत्याशी वीनू सिंह ने भाजपा का दामन थाम लिया था। भाजपा प्रत्याशी ममता यादव निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष निर्वाचित हो गई थीं। निकाय चुनाव में भी भाजपा ने पुराने दांव से सपा को बड़ा झटका दिया है।
Read More: सुहागरात पर दूल्हे ने कर दिया बड़ा कांड, ऐसी हो गई थी दुल्हन की हालत, बुलाना पड़ा पुलिस