स्पोर्ट्स डेस्कः- Arijit Singh Touches MS Dhoni Feet IPL 2023 की शुरुआत हो चुकी है। लीग के पहले मैच में गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच भिड़ंत हुई। हालांकि उससे पहले अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में एक शानदार ओपनिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया। इस ओपनिंग सेरेमनी में बॉलीवुड के कलाकारों ने अपनी दमदार परफॉर्मेंस दी, जिसमें तमन्ना भाटिया, रश्मिका मंदाना और सुपरस्टार सिंगर अरिजीत सिंह थे। ओपनिंग सेरेमनी की पहली प्रस्तुति अरिजीत ने ही दी।
![Chhattisgarh Today](https://chhattisgarhtoday.co.in/wp-content/uploads/2022/03/Join_Whatsapp_AdobeCreativeCloudExpress.gif)
Arijit Singh Touches MS Dhoni Feet इस दौरान उन्होंने एक से बढ़कर एक गाने गाए। अरिजीत के गानों पर ना सिर्फ दर्शक बल्कि ड्रेसिंग रूप में बैठे खिलाड़ी भी झूम उठे। सीएसके के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को भी देखा गया कि वह अरिजीत के गाने पर इंजॉय कर रहे थे। इसके बाद जब ओपनिंग सेरेमनी की समाप्ति हुई तो सीएसके के कप्तान धोनी स्टेज पर गए।
Arijit Singh touched MS Dhoni’s feet during IPL 2023 opening ceremony. pic.twitter.com/8DeX3mRb9N
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) March 31, 2023
Arijit Singh Touches MS Dhoni Feet
Arijit Singh Touches MS Dhoni Feet इस दौरान जो दिलकश घटना हुई उसकी हर तरफ तारीफ हो रही है। दरअसल धोनी जैसे ही स्टेज पर पहुंचे अरिजीत सिंह ने उनके पैर छू लिए। इसके बाद धोनी ने भी अरिजीत को उठाकर गले से लगा लिया। अरिजीत की इस दीवानगी से पता चलता है कि माही की बॉलीवुड में भी कितनी तूती बोलती है।
Arijit Singh touched Dhoni's feet .
Oh man ❤️ pic.twitter.com/sjoP8mIoWx
— MAHIYANK ™ (@Mahiyank_78) March 31, 2023
Arijit Singh Touches MS Dhoni Feet रश्मिका और तमन्ना भी धोनी के बहुत बड़े फैन हैं और उद्घाटन समारोह से पहले दोनों ने भारत के इस पूर्व कप्तान से मिलने की इच्छा जताई थी। हालांकि, मैच में धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स को हार का सामना करना पड़ा। गुजरात टाइटंस ने सीएसके को पांच विकेट से हरा दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने 20 ओवर में सात विकेट पर 178 रन बनाए। जवाब में गुजरात की टीम ने 19.2 ओवर में पांच विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
+ There are no comments
Add yours