Breaking News : अशोक जुनेजा होंगे छत्तीसगढ़ के नए DGP, डीएम अवस्थी को राज्य पुलिस अकादमी का नया डीजी किया गया नियुक्त..

1 min read

 रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस को नया डीजीपी मिल गया है। 1989 बैच के IPS अशोक जुनेजा को नया डीजीपी बनाया गया है। इससे पहले तक अशोक जुनेजा अतिरिक्त DGP थे। वहीं डीएम अवस्थी को राज्य पुलिस अकादमी का नया डीजी नियुक्त किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसारर, मुख्यमंत्री की पुलिसिंग से नाराजगी के बाद पुलिस प्रमुख को बदला गया है। मुख्यमंत्री ने पुलिस की समीक्षा बैठक में पुलिस की कार्यप्रणाली पर बेहद खफा हुए थे। इसके बाद डीजीपी को बदले जाने की अटकलें शुरू हो गई थी।

आपको बता दें कि दिसंबर, 2018 में भूपेश बघेल की सरकार ने शपथ लेने के दो दिन बाद डीएम अवस्थी को डीजीपी बनाया था। इससे पहले वे नक्सल अभियान के विशेष महानिदेशक थे।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours