गरियाबंद। ASI committed suicide: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में एक एएसआई ने थाने में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। एएसआई शंकरलाल सिदार की पोस्टिंग मैनपुर पुलिस थाना में थी। खबरों के अनुसार एएसआई ने मंगलवार की रात परिवार के लोगों से बात की थी। इसके बाद दूसरे दिन एएसआई ने थाने में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
मिली जानकारी के अनुसार कल तक ASI शंकरलाल सभी से सामान्य व्यवहार कर रहे थे। बातचीत में भी दूसरे पुलिसकर्मियों को कुछ एहसास नहीं हुआ था। अब बुधवार सुबह उनका शव फंदे पर लटका मिला है। सुबह सफाई कर्मचारी सफाई करने बैरक में गया था। उसी दौरान उसने उनका शव देखा है। जिसके बाद यह पूरा मामला सामने आया है। पूरा मामला मैनपुर थाने का है।
Read More : मौज-मस्ती पड़ी भारी! यहां कॉलगर्ल नशे में शख्स का कान काट कर खा गई, जानें क्या है पूरा मामला
ASI committed suicide: वो थाने के ऊपर बने बैरक में ही दूसरे पुलिसकर्मियों के साथ रहते थे। इन दिनों उनके साथ रहने वाले पुलिसकर्मी छुट्टी पर गए हुए हैं। मंगलवार को भी शंकरलाल काम पर थे। उस दौरान वे सबसे सामान्य बातचीत कर रहे थे। उनके साथी पुलिसकर्मियों ने बताया कि उनसे बातचीत में ऐसा लगा ही नहीं कि उन्हें कोई दिक्कत है। अचानक उन्होंने ऐसा कदम उठा लिया।