बड़ी खबर : Asia Cup 2023 की पाकिस्तान से छिनी मेजबानी, अब इस देश में खेला जाएगा टूर्नामेंट!

1 min read

स्पोर्ट्स डेस्कः- Asia Cup 2023  एशिया कप 2023 के वेन्यू को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। जिस पर अब फैसला होने की खबरें सामने आ रही है। सोमवार दोपहर को जानकारी मिली थी कि बांग्लादेश और श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने भी भारत के फैसले का समर्थन किया था। कुछ दिनों पहले तक यह कहा जा रहा था कि, अगर पाकिस्तान इस टूर्नामेंट को अपने घर में होस्ट करने की जिद्द पर अड़ा रहा तो इसे रद्द कर दिया जाएगा। लेकिन अब इन सभी अटकलों पर विराम लगता दिख रहा है। इस टूर्नामेंट की मेजबानी फिलहाल पाकिस्तान से छिन गई है और एक नए देश को इसे सौंपा गया है।

Asia Cup 2023

Asia Cup 2023  इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक, एशिया कप 2023 को अब पाकिस्तान की बजाय श्रीलंका में शिफ्ट किया गया है। इस रिपोर्ट में फिलहाल यह भी कहा गया है कि, पाकिस्तान इस टूर्नामेंट में खेलेगा या नहीं इस पर फैसला नहीं हुआ है। पाकिस्तान इस टूर्नामेंट को बॉयकॉट भी कर सकता है। आपको बता दें कि एशिया कप का इस बार 50 ओवर फॉर्मेट में आयोजन होगा। इसके लिए सितंबर-अक्टूबर का विंडो फाइनल किया गया है। अभी हालांकि, इसका शेड्यूल नहीं सामने आया है। एक बात और बता दें कि ऐसा अभी रिपोर्ट्स में सामने आया है, इसको लेकर आधिकारिक ऐलान होना अभी बाकी है।

इन दो जगहों पर खेला जा सकता है टूर्नामेंट

Asia Cup 2023  रिपोर्ट में यह भी सामने आया है कि, एशिया कप 2023 का आयोजन अगर श्रीलंका जाता है तो इसका आयोजन डाम्बुला और पल्लेकल (Pallekele) में हो सकता है। कोलंबो में सितंबर के महीने में मॉनसून का सीजन रहता है। इस कारण यह दो शहर फाइनल हो सकते हैं। उधर पाकिस्तान अगर आता है तो यह छह देशों का टूर्नामेंट होगा। वरना यह भारत, श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और नेपाल के बीच हो सकता है। अगर पाकिस्तान इस टूर्नामेंट को बॉयकॉट करता है तो वर्ल्ड कप 2023 को लेकर भी सस्पेंस पैदा हो सकता है।

क्या था पूरा विवाद?

Asia Cup 2023  दरअसल पूरा मामला यह था कि, इस टूर्नामेंट की मेजबानी पाकिस्तान को करनी थी। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 के दौरान पाकिस्तान का दौरा करने से बीसीसीआई सचिव जय शाह ने मना कर दिया था। इसके बाद यह विवाद बढ़ता गया। तत्कालीन पीसीबी चीफ रमीज राजा ने वनडे वर्ल्ड कप 2023 के लिए भारत नहीं आने की भी धमकी दे डाली। फिर कुछ दिनों बाद पाकिस्तान क्रिकेट में सत्ता बदली और नजम सेठी आए। उन्होंने भी इस टूर्नामेंट को न्यूट्रल वेन्यू पर नहीं करवाने की जिद्द पकड़े रखी। इसके बाद हाईब्रिड मॉडल की बात पाकिस्तान ने कही जिसके तहत भारत के मुकाबले न्यूट्रल वेन्यू पर होने थे और बाकी टूर्नामेंट पाकिस्तान में। इसको भी एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) ने अस्वीकार कर दिया। यहां से विवाद और बढ़ गया।

Najam Sethi

Asia Cup 2023  पाकिस्तान ने जिद्द पकड़ी हुई थी इस टूर्नामेंट को अपने घर पर होस्ट करने की। वहीं सुरक्षा कारण और राजनीतिक मतभेद के कारण भारतीय टीम पाकिस्तान का दौरा कर नहीं सकती। इस कारण इस टूर्नामेंट के रद्द होने की अटकलें लगने लगीं। यह भी कहा जाने लगा कि भारतीय बोर्ड ने पांच देशों के बीच एक वनडे टूर्नामेंट करवाने का मन भी बना लिया है। अब जो रिपोर्ट आई है उस मुताबिक पाकिस्तान इसे बॉयकॉट कर सकता है। यानी पांच देश ही इस टूर्नामेंट में भाग ले सकते हैं। फिलहाल अभी इस पर दोनों बोर्ड और एसीसी के किसी ऐलान का इंतजार है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours