Bhilai : लड़की के इंस्टाग्राम से मैसेज आया-Need Your Help, बचाने पहुंचे तो साथियों संग चाकू से किया हमला

1 min read

भिलाई,दुर्गः- Attempt to kill youth: जिले के भिलाई में एक युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड से मैसेज करवाकर दो लड़कों को आधी रात के बाद बुलाया और उन पर अपने दोस्तों के साथ मिलकर जानलेवा हमला कर दिया। युवक का लड़कों से पुराना झगड़ा था और उसने बदला लेने के लिए ऐसा किया। आरोपी युवक पुलिस हेड कांस्टेबल का बेटा है। भट्ठी पुलिस ने मैसेज करने वाली लड़की, युवक और उसके एक दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है।

Chhattisgarh Today
Chhattisgarh Today

देर रात मदद के लिए पहुंचे थे युवक

Attempt to kill youth: जानकारी के मुताबिक, मरौदा सेक्टर निवासी सौरभ चंद्राकर के इंस्टाग्राम पर सारा नामकी लड़की की आईडी से 24 सितंबर की रात करीब 10 बजे मैसेज आया। इस मैसेज में लड़की ने I Need Your Help लिखा था। इसे पढ़कर सौरभ ने सारा को कॉल किया। कुछ देर दोनों के बीच बात हुई। फिर  सौरभ ने अपने दोस्त शुभम साहू से कहा कि ओवर ब्रिज, सेक्टर-3 जाना है। वहां एक लड़की मदद की जरूरत है। इसके बाद दोनों कार से बताए गए पते पर रात करीब एक बजे पहुंच गए।

Read More : IND vs SA: टीम इंडिया में डूबता करियर बचा ले गया ये खिलाड़ी, खराब खेल के बाद भी अफ्रीका सीरीज में मिला मौका

गालियां देते हुए ओवर ब्रिज से धकेलने का किया प्रयास

Attempt to kill youth: वहां लड़की के साथ ही चार लड़के मौजूद थे। दोनों के पहुंचते ही लड़की कार के पास आई तो सौरभ ने उतरकर उससे बात करना शुरू कर दिया। शुभम ने पुलिस को बताया कि इसी दौरान चारों लड़कों ने हाथ-घूंसों, बीयर की टूटी बोतल और चाकू से सौरभ पर हमला कर दिया। यह देखकर वह कार से उतरा और बीच बचाव करने लगा। आरोप है कि इस पर लड़कों ने उसे गालियां देते हुए ओवर ब्रिज से नीचे धकेलने की कोशिश की। साथ ही लड़की से कहा कि अपने कपड़े फाड़ दे। दोनों पर केस करेंगे।

Read More : ACB के हत्थे चढ़ा महिला एवं बाल विकास का क्लर्क, 50 हजार घूस लेते गिरफ्तार, डेढ़ लाख रुपये मांगी थी रिश्वत

युवकों के दोस्त पहुंचे तो भाग निकले आरोपी

Attempt to kill youth: इस बीच मौका पाकर शुभम ने अपने अन्य दोस्त शिवम यादव को कॉल किया तो वह अक्षय साहू वहां पहुंच गए। यह देखकर लड़की बोली कि चलो विशाल यहां से चलते हैं। इसके बाद सभी आरोपी वहां से भाग निकले। मारपीट के चलते सौरभ के कान के ऊपर गंभीर चोट आई है। उसके खून बह रहा था। साथ ही शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोटें आई हैं। वहीं शुभम के भी कान, हाथ-पैर में चोट लगी है।

Read More : Sex Racket Exposed : बार में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, संदिग्ध अवस्था में पकड़े गए युवक और युवतियां

Attempt to kill youth: लड़की सहित तीन पकड़े गए

Attempt to kill youth: पुलिस ने इस मामले में सोमवार शाम को जूही अपार्टमेंट, तालपुरी निवासी आरोपी लड़की सारा, पुलिस लाइन सेक्टर-3 निवासी खुशहाल मरकाम उर्फ मुन्ना और एक नाबालिग को पकड़ा है। मामले में पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश कर रही है। फिलहाल पुलिस इस मामले में अधिकारिक तौर पर कुछ भी नहीं कह रही है, लेकिन बताया जा रहा है कि खुशहाल और उसके दोस्तों का सौरभ व शुभम से पुराना विवाद है। इसी विवाद का बदला लेने के लिए इन लोगों ने यह प्लान किया था।

Attempt to kill youth

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours