पति ने देखी एडल्ट फिल्म, शक हुआ कि मूवी में महिला किरदार उसकी पत्नी है, फिर जो हुआ..

1 min read

[lwptoc]

बेंगलुरु, कर्नाटकः– driver husband killed her wife: बेंगलुरु में एक ऑटो ड्राइवर ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। इस खौफनाक घटना को उसने अपने  बच्चों के सामने अंजाम दिया। इस ऑटो ड्राइवर को शक था कि उसकी पत्नी पोर्न फिल्मों में काम करती है। बताया जा रहा है कि ऑटो ड्राइवर ने करीब 2 महीने पहले पोर्न वेबसाइट पर मूवी देखी थी, जिसमें उसे शक हुआ कि फिल्म में जो महिला है, वह उसकी पत्नी ही है। इसके बाद बीते रविवार, 17 अप्रैल को उसका अपनी पत्नी से झगड़ा हुआ और झगड़े के दौरान उसने उसकी हत्या कर दी।

Chhattisgarh Today
Chhattisgarh Today

बेंगलुरु पुलिस के अनुसार 40 साल का जहीर पाशा ऑटो ड्राइवर है। वह पोर्न फिल्में देखने का शौकीन है। करीब 2 महीने पहले उसने एक पोर्न वेबसाइट पर मूवी देखी थी। ऑटो ड्राइवर जहीर को शक था कि उस फिल्म में जिस महिला ने किरदार निभाया है वह उसकी 35 साल की पत्नी मुबीना है। फिल्म देखने के बाद ही उसने अपनी पत्नी से पूछताछ की थी। हालांकि, मुबीना ने इस आरोप से साफ इंकार कर दिया था। बावजूद इसके जहीर को उसकी बात पर भरोसा नहीं हुआ। तब से वह लगातार पत्नी को प्रताड़ित कर रहा था। 17 अप्रैल, रविवार को इस बात को लेकर फिर उसने अपनी पत्नी से झगड़ा शुरु कर दिया। धीरे-धीरे विवाद इतना बढ़ा कि झगड़े ने हिंसक रूप ले लिया। जहीर पाशा ने अपनी पत्नी मुनीबा पर चाकू से हमला किया, जिसके बाद घायल मुनीबा ने दम तोड़ दिया। यह पूरी दर्दनाक घटना बच्चों के सामने अंजाम दी गई।

जहीर और मुनीबा की शादी 15 साल पहले हुई थी, दोनों के 5 बच्चे

driver husband killed her wife: पाशा और मुनीबा की शादी करीब 15 साल पहले हुई थी। उनके 5 बच्चे हैं। करीब 2 महीने पहले एक पारिवारिक आयोजन के दौरान पाशा ने अपनी पत्नी मुनीबा को पीटना शुरू किया। उस दौरान रिश्तेदारों ने दोनों के बीच समझौता कराया। तब मामले की वजह जो सामने आई वह हैरान करने वाली थी। जहीर ने रिश्तेदारों को बताया कि उसने हाल ही में एक पोर्न मूवी देखी है। उसने दावा किया कि फिल्म में मुनीबा भी थी। हालांकि, मुनीबा ने इस आरोप से इनकार किया और लोगों ने भी इसे जहीर का वहम करार दिया। मगर जहीर अपनी बात पर अड़ा रहा। वह अक्सर इस बात पर मुनीबा से झगड़ा शुरु कर देता और उसकी पिटाई करता।

बड़े बेटे ने नाना से कहा- अब्बा ने अम्मी को मार दिया

driver husband killed her wife: करीब 20 दिन पहले भी दोनों के बीच जबरदस्त विवाद हुआ था। तब जहीर ने मुनीबा की बुरी तरह पिटाई की थी, जिसकी वजह से मुनीबा को अस्पताल में भर्ती भी करना पड़ा था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मुनीबा के पिता गौसे पाशा ने पुलिस में जाकर शिकायत भी दर्ज कराने की कोशिश की थी। मगर तब मुनीबा ने पिता को इसके लिए रोक दिया था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि शनिवार रविवार की आधी रात करीब 12:45 बजे मुनीबा का बड़ा बेटा अपने नाना गौसे पाशा के घर पहुंचा। उसने रोते हुए बताया कि पिता जहीर ने उसकी मां मुनीबा को चाकू से मार दिया है। गौसे पाशा जब मौके पर पहुंचा, तब तक उसकी बेटी मर चुकी थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours