Bank Holidays in October 2022: कल से लगातार 9 दिन बंद रहेंगे बैंक, इस माह कुल 21 दिन नहीं होगा बैंकिंग से जुड़ा कामकाज

1 min read

Bank Holidays in October 2022: देश में फेस्टिव सीजन (Festive Season) की शुरुआत हो गई है. सोमवार से नवरात्रि (Navratri) पर्व शुरू होने जा रहा है. इसके अलावा दशहरा-दिवाली (Dussehra-Diwali) समेत कई त्योहारों के चलते अक्टूबर महीने में बैंकों में छुट्टियों (October 2022 Bank Holiday) की भरमार रहेगी. अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई बहुत जरूरी काम है और आप इसे अगले महीने पूरा करने के बारे में सोच रहे हैं, तो ऐसा करने के बजाय इसी महीने इसे निपटा लें. हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि अक्टूबर महीने की शुरुआत लगातार 9 दिन के बैंक हॉलिडे के साथ हो रही है और पूरे महीने कुल 21 दिन बैंकों में काम-काज नहीं होगा.

Bank Holidays in October 2022

Read More: गर्ल्स हॉस्टल में लड़कियों के नहाते हुए वीडियो बना रहा था कर्मचारी, मोबाइल देखकर उड़ गए होश

त्योहारों से भरा है अक्टूबर महीना

Bank Holidays in October 2022 त्योहारों की भरमार के साथ ही अक्टूबर 2022 में बैंक हॉलिडे (Bank Holiday) की भी भरमार देखने को मिलेगी. आरबीआई (RBI) के अक्टूबर हॉलिडे कैलेंडर को देखें तो इस महीने दुर्गा पूजा (Durga Puja), दशहरा (Dussehra), दिवाली (Diwali), ईद (Eid) समेत कई मौकों पर बैंक बंद रहेंगे. गांधी जयंती (Gandhi Jayanti) के दिन भी बैंकों में कामकाज नहीं होगा और इस दिन रविवार का साप्ताहिक अवकाश भी है. ऐसे में यह आपके लिए फायदेमंद रहेगा कि अगले महीने बैंक से जुड़े काम निपटाने के लिए घर से निकलने से पहले छुट्टियों की लिस्ट (Bank Holiday List) पर नजर जरूर मार लें.

Bank Holidays in October 2022

Read More: कल से बदल जाएंगे ट्रेनों के टाइम टेबल, घर से निकलने से पहले देख लें नई समय सारणी, देखिए सूची

ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी चालू

Bank Holidays in October 2022 राज्यों और शहरों में बैंकों की छुट्टियां अलग-अलग होती हैं. दरअसल, बैंकिंग अवकाश (Bank Holiday) विभिन्न राज्यों में मनाए जाने वाले त्योहारों या उन राज्यों में होने वाले अन्य आयोजनों पर भी निर्भर करते हैं. त्योहारी सीजन में भले ही बैंकों के ब्रांच बंद रहें, लेकिन इस दौरान आप अपने बैंकिंग से जुड़े काम ऑनलाइन मोड (Online Banking) में पूरे कर सकते हैं. ऑनलाइन बैंकिंग सर्विस सभी दिन उपबल्ध रहेगी.

Bank Holidays in October 2022

अक्टूबर में बैंक छुट्टियों की पूरी लिस्ट

तारीख कारण जगह
1 अक्टूबर अर्धवार्षिक क्लोजिंग सिक्किम
2 अक्टूबर गांधी जयंती, रविवार सभी जगह
3 अक्टूबर दुर्गा पूजा (महा अष्टमी) सिक्किम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, मेघालय, केरल, बिहार और मणिपुर
4 अक्टूबर दुर्गा पूजा/दशहरा कर्नाटक, ओडिशा, सिक्किम, केरल, बंगाल, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार, झारखंड और मेघालय
5 अक्टूबर  दुर्गा पूजा/दशहरा (विजय दशमी)/श्रीमंत शंकरदेव जन्मोत्सव मणिपुर को छोड़ पूरे भारत में
6 अक्टूबर दुर्गा पूजा (दसैन) गंगटोक
7 अक्टूबर दुर्गा पूजा (दसैन) गंगटोक
8 अक्टूबर दूसरा शनिवार सभी जगह
9 अक्टूबर रविवार सभी जगह
13 अक्टूबर करवा चौथ शिमला
14 अक्टूबर ईद-ए-मिलाद-उन-नबी जम्मू और श्रीनगर
16 अक्टूबर रविवार सभी जगह
18 अक्टूबर कटि बिहू असम
22 अक्टूबर चौथा शनिवार सभी जगह
23 अक्टूबर  रविवार सभी जगह
24 अक्टूबर काली पूजा/दीपावली/लक्ष्मी पूजन/नरक चतुर्दशी गंगटोक, हैदराबाद, इंफाल छोड़ सभी जगह
25 अक्टूबर लक्ष्मी पूजा/दीपावली/गोवर्धन पूजा गंगटोक, हैदराबाद, इंफाल और जयपुर
26 अक्टूबर गोवर्धन पूजा/विक्रम संवत नववर्ष अहमदाबाद,बेलापुर, बेंगलुरु, देहरादून, गंगटोक, जम्मू, कानपुर, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, शिमला और श्रीनगर
27 अक्टूबर भाईदूज गंगटोक, इंफाल, कानपुर और लखनऊ
30 अक्टूबर रविवार सभी जगह
31 अक्टूबर सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती रांची, पटना और अहमदाबाद

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours