नई दिल्लीः Bank of Baroda FD Interest पब्लिक सेक्टर बैंक बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) ने FD पर ब्याज बढ़ा दिया है। BOB ने 2 करोड़ रुपये से कम की FD पर ब्याज बढ़ाया है। BOB ने पहले भी ब्याज बढ़ाया लेकिन इस बार दोबारा आज 28 जुलाई 2022 को FD पर ब्याज बढ़ाया है। बैंक 3 से 5.50 फीसदी आम जनता को और 3.50 फीसदी से 6.50 फीसदी तक का ब्याज सीनियर सिटिजन को दे रहा है। BOB से पहले कोटक महिंद्रा, पीएनबी, एसबीआई, एचडीएफसी जैसे बैंक ब्याज बढ़ा चुके हैं। अब 28 जुलाई से ये नई दरें 2 करोड़ रुपये से कम की FD पर लागू होंगी।
Bank of Baroda FD Interest ये हैं नई दरें
- 7 दिन से 14 दिन – आम जनता के लिए: 3.00 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए: 3.50 प्रतिशत
- 15 दिन से 45 दिन – आम जनता के लिए: 3.00 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए: 3.50 प्रतिशत
- 46 दिन से 90 दिन – आम जनता के लिए: 4.00 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए: 4.50 प्रतिशत
- 91 दिन से 180 दिन – आम जनता के लिए: 4.00 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए: 4.50 प्रतिशत
- 181 दिन से 270 दिन – आम जनता के लिए: 4.65 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए: 5.15 प्रतिशत
- 271 दिन और उससे अधिक और 1 साल से कम – आम जनता के लिए: 4.65 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए: 5.15 प्रतिशत
- 1 साल – आम जनता के लिए: 5.30 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए: 5.80 प्रतिशत
- 1 साल से 400 दिन से अधिक – आम जनता के लिए: 5.45 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए: 5.95 प्रतिशत
- 400 दिन से अधिक और 2 साल तक – आम जनता के लिए: 5.45 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए: 5.95 प्रतिशत
- 2 साल से अधिक और 3 साल तक – आम जनता के लिए: 5.50 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए: 6.00 प्रतिशत
- 3 साल से अधिक और 5 साल तक – आम जनता के लिए: 5.50 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए: 6.00 प्रतिशत
- 5 साल से अधिक से 10 साल तक – आम जनता के लिए: 5.50 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए: 6.00 प्रतिशत
- 10 साल से अधिक (केवल एमएसीटी / एमएसीडी कोर्ट आदेश पर बनी योजनाएं) – आम जनता के लिए: 5.10 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए: 5.60 प्रतिशत