दुर्ग। दुर्ग निगम के 2 हजार नियमित व प्लेसमेंट कर्मियों के खाते में एरियर्स की रकम डाल दी गई है। दीपावली पर्व को देखते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आदेशनुसार नगर निगम के अधिकारी एवं कर्मचारियों को दीपावली पूर्व वेतन के साथ महंगाई भत्ते का एरियर्स एवं प्रत्येक नियमित कर्मचारियों को अग्रिम एडवांस का भुगतान महापौर धीरज बाकलीवाल एवं आयुक्त हरेश मंडावी के निर्देश पर स्थापना शाखा एवं लेखा विभाग के द्वारा निगम के 2 हज़ार नियमित एवं प्लेसमेंट कर्मचारियों को दिपावली के पूर्व उनके खाते में 3 करोड़ रुपए वेतन एवं एरियर्स खाते में जमा करवाया गया।
महापौर धीरज बाकलीवाल एवं निगमायुक्त हरेश मंडावी ने दीपावली पर्व को देखते हुए इस बार वेतन के साथ एरियर्स और अग्रिम की राशि खाते में जमा कराते हुए दीपावली पर्व की अग्रिम बधाई एवं शुभकामनाएं अधिकारी व कर्मचारियों को दी एवं उन्होंने अधिकारी और कर्मचारियों से कहा कि राज्य शासन के निर्देशनुसार निगम द्वारा सर्वप्रथम यहां निर्णय लिया गया कि सबसे पहले कर्मचारियों का भुगतान होने से वह अपने परिवार के साथ दीपावली त्योहार की तैयारी कर सके।
जिसके फलस्वरूप समस्त अधिकारी और कर्मचारियों ने महापौर एवं आयुक्त से सामूहिक रूप से मिलकर अपनी खुशी का इजहार करते हुए धन्यवाद ज्ञापित करते हुए दीपावली पर्व की अग्रिम शुभकामनाएं दी।