MP Assembly Elections 2023 : BJP को लगा बड़ा झटका..! चुनाव से पहले 35 कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का दामन, बढ़ सकती है भाजपा की मुसीबत

1 min read

35 BJP workers joined Congress in MP  : खरगोन। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी और कांग्रेस में दल बदल का खेल जारी है। दोनों ही पार्टिंयों में कार्यकर्ताओं का इधर उधर होना चुनाव में समस्या पैदा कर सकता है। एक बार फिर से बीजेपी को प्रदेश में बड़ा झटका लगा है। बता दें कि जिला खरगोन की भीकनगांव विधानसभा क्षेत्र में 35 से अधिक लोगों ने कांग्रेस का दामन थामा है।

 

35 BJP workers joined Congress in MP : जिले के टेमला और खारवा के लोगों ने कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए। कांग्रेस पार्टी के विधायक झूका सोलंकी ने सभी इन लोगों को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई। बता दें कि प्रदेश विधानसभा चुनाव में काफी कम समय बचा हुआ है। ऐसे में ये दल बदल का खेल बीजेपी के लिए मु​सीबत पैदा कर सकता है। इससे पहले भी कई दिग्गज नेताओं ने बीजेपी का दामन त्यागकर कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours